मानसून मेहरबान, सागर, गुना समेत सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी जगहों पर भी गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

Updated on 26-07-2024 12:12 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान है। प्रदेश के अधितकतर जिलों में भारी बारिश हो रही है। जबलपुर-कटनी समेत कई जिलो के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला फिलहाल यूं ही जारी रह सकता है।

इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायसेन, गुना, श्योपुरकलां, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर जैसे सात जिलो में अति भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर, ग्वालियर, दतिया, सीथी, मऊगंज, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, पन्ना जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जाहिर करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, हिसार, आगरा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी मध्य प्रदेश पर विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है। असम और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण गुजरात-उत्तरी केरल तटों के साथ समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।
इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बरकरार रहने से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर मध्यम वर्षा होने का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

इन इलाकों में हुई वर्षा

गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 88, रतलाम में 80, खरगोन में 20, नर्मदापुरम में 16, खंडवा में 11, मंडला में नौ, पचमढ़ी में सात, सिवनी में छह, बैतूल, मलाजखंड, सीधी एवं रीवा में पांच, धार एवं नौगांव में तीन, उमरिया एवं खजुराहो में दो, दमोह एवं जबलपुर में एक, छिंदवाड़ा एवं भोपाल में 0.4, उज्जैन में 0.2 और इंदौर में 0..1 मिलीमीटर वर्षा हुई। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 25 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में 386.9 मिमी (15.47 इंच) वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (382.8 मिमी) की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून ट्रफ के प्रदेश से गुजरने और शियर जोन के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इस वजह से प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला बना रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.