मोहम्मद सिराज को कप्तान रोहित शर्मा से मिला खास गिफ्ट, हाथ में लेते ही भावुक हो गए

Updated on 06-05-2025 11:36 AM
मुंबई: आईपीएल 2025 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के 16 पॉइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का खास गिफ्ट दिया।

कप्तान रोहित ने गिफ्ट किया रिंग

भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों की बीसीसीआई की तरफ से स्पेशल रिंग दी गई थी। जब सभी खिलाड़ियों को रिंग दिया गया था तब मोहम्मद सिराज मौजूद नहीं थे। अब मुंबई और गुजरात के मैच से पहले उन्हें रिंग मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडिय में सिराज को रिंग दी।

सिराज ने तीन मैच खेले थे

मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीन मुकाबले खेले थे। अमेरिका लेग में उन्हें आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ खेलने को मौका मिला। इस दौरान उन्होंने दो विकेट लिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिराज ने 11वें नंबर पर उतरकर महत्वपूर्व 7 रन भी बनाए थे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च किए थे। भारत को उस मैच में 6 रनों से जीत मिली थी।

रोहित के सामने होंगे सिराज

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज की एक बार फिर टक्कर होगी। जब अहमदाबाद में ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो सिराज ने बाजी मारी थी। दो चौके खाने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया था। रोहित अब तय हासिल कर चुके हैं। दूसरी तरफ सिराज भी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता। दोनों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.