मोदी बोले- ये आम आदमी का बजट है:इससे देश के नागरिकों की जेब भरेगी, हम विकास भी-विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहे

Updated on 01-02-2025 03:59 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश किया। इसमें कई तरह को घोषणाएं की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। पीएम ने कहा, 'हर कोई आपकी प्रशंसा कर रहा है, बजट बहुत अच्छा है।'

प्रधानमंत्री ने कहा- यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जंप्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देता हूं। आज देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहा है।

PM ने बजट की तारीफ की

भारत में बड़े शिप के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। ये सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। देश में टूरिज्म के लिए बहुत संभावनाएं हैं। बजट से टूरिज्म को मजबूती मिलेगी।

ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत ​के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट फोर्स मल्टीप्लॉयर है।

बजट में किसानों के लिए घोषणा हुई है। 100 जिलों में सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट होगा।

बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है। इसका बहुत बड़ा फायदा हमारे मिडिल क्लास, नौकरीपेशा लोगों को होगा।

बजट में मैन्युफेक्चरिंग पर 360 डिग्री फोकस है। MSME, छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। लेदर, फुटवियर, टॉय इंडस्ट्री को विशेष समर्थन दिया गया है।

इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 'ज्ञान भारत मिशन' को शुरू किया गया है।परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है। इससे देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित होगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- यह बजट विकसित भारत और प्रधानमंत्री के नए और ऊर्जावान भारत के सपने को पूरा करने के संकल्प के लिए है। हर क्षेत्र की प्रॉपर स्टडी करने के बाद नया मैप तैयार किया गया है। यह एक कंप्लीट बजट है जो भारत को आगे ले जाएगा और न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि इसे विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा।

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- गरीबों, मध्यम वर्ग और सभी के लिए एक अद्भुत बजट पेश किया गया है। मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को एक शानदार बजट पेश करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अब 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई संकट नहीं आएगा। इनकम टैक्स देने वालों को बड़ी राहत देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।

विपक्ष ने बजट को निराशाजनक कहा...

दिल्ली के पूर्व CM और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा चंद अमीर अरबपतियों के कर्जे माफ करने में चला जाता है। मैंने मांग की थी कि बजट में ये ऐलान किया जाए कि आगे से किसी अरबपति के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे। इस से बचने वाले पैसे से मिडिल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट दी जाए, किसानों के कर्जे माफ किए जाएं। इनकम टैक्स और GST की टैक्स दरें आधी की जाएं। मुझे दुख है कि ये नहीं किया गया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हमारे लिए बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों का डेटा महत्वपूर्ण है। सरकार यह नहीं बता पा रही है कि कितने लोग मरे, लापता हुए या घायल हुए। क्या यही है आपके विकसित भारत की परिभाषा कि भगदड़ में लोग मरेंगे।

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चामला ने कहा- बजट में जब हम राज्यों के बारे में बात करते हैं तो हमने देखा है कि बिहार को बहुत महत्व दिया गया है, जबकि हम तेलंगाना जैसे राज्यों की भी उम्मीद कर रहे हैं कि इसे बहुत महत्व मिलना चाहिए था। आज के बजट भाषण में एक राजनीतिक एजेंडा है।

DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा- यह बहुत निराशाजनक बजट है। वित्त मंत्री ने यह कहते हुए बड़ी छूट दी है कि 12 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं है। फिर वह कहती हैं कि 8-12 लाख रुपये के लिए 10% का स्लैब है। इसलिए यह बहुत भ्रामक है। बजट में बिहार के लिए काफी कुछ है क्योंकि इस साल बिहार में चुनाव हैं। तमिलनाडु या किसी अन्य दक्षिणी राज्य के लिए एक भी शब्द नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.