मोदी बोले- भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति का एक्स-रे मैं करूंगा:शराब घोटाले- नेशनल हेराल्ड घोटाले की पाई-पाई वसूली जाएगी

Updated on 23-05-2024 12:00 PM

PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार 22 मई को दिल्ली के द्वारका में कहा, ' INDI गठबंधन के लोग घोर भ्रष्टाचारी हैं, ये लोग रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं। सब जगह इनका भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है। यहां दिल्ली में तो हम कट्टर भ्रष्टाचारियों का खेल देख रहे हैं, इन लोगों ने दिल्ली के लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा।'

उन्होंने कहा कि अदालतें भी इन कट्टर भ्रष्टाचारियों की लूट देखकर हैरान हैं। जो लोग राजनीति बदलने आए थे आज वो लोग दिल्ली के साथ सबसे बड़ा धोखा करके बैठे हैं।

INDI गठबंधन वाले गरीब और मध्यम वर्ग की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे
मोदी ने कहा ये INDI गठबंधन वाले गरीब और मध्यम वर्ग की संपत्ति का एक्स-रे करना चाहते हैं। इसलिए मैं भी दिल्ली से पूरे देश को एक गारंटी दे रहा हूं, पिछले 10 साल मैंने जो किया है, उससे भी ज्यादा ताकत से बिना डरे हुए, बिना थके हुए,बिना दबाव में आए इन भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति का एक्स-रे मैं करूंगा। शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्ड घोटाला हो, भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली जाएगी। जिसने लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा।

बंगाल सरकार ने वोट बैंक के लिए मुसलमानों को OBC सर्टिफिकेट दिए

मोदी ने कहा आज कलकत्ता HC ने फैसला दिया है कि 2010 के बाद जारी किए गए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने केवल मुस्लिम वोट बैंक के लिए बेवजह मुसलमानों को OBC सर्टिफिकेट दिए थे। यह वोट बैंक की राजनीति, ये तुष्टिकरण की राजनीति, हर सीमा पार कर रही है। आज कोर्ट ने तमाचा मारा है, यह खान मार्किट गैंग पाप की ज़िम्मेदार है।

INDI गठबंधन का कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। ये लोग लगातार सरकारी जमीनें वक्फ बोर्ड को दे रहे हैं और बदले में वोट मांग रहे हैं। ये लोग देश के बजट का 15% अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि देश इन सांप्रदायिक लोगों को पहचाने।

INDI गठबंधन हर बुराई का प्रतीक
मोदी ने कहा यह INDI गठबंधन आज देश में फैली हर बुराई का प्रतीक है। INDI गठबंधन के जितने लोग हैं उनमें तीन चीज़ें समान हैं- घोर साम्प्रदायिकता, घोर जातिवाद और घोर परिवारवाद। दिल्ली इनकी साम्प्रदायिकता की गवाह है।

दिल्ली में जो लुटियन गैंग, जो खान मार्केट गैंग है उसने इन घोर साम्प्रदायिक लोगों की रक्षा करने में अपनी जिंदगी खपा दी। वे बैंकों से कर्ज और सरकारी टेंडर भी धर्म के आधार पर देना चाहते हैं। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए CAA का विरोध कर रहे हैं।

शहजादे के मुंह से सच निकल गया
मोदी बोले- कभी-कभी झूठ बोलते समय शहजादे के मुंह से सच निकल जाता है। आज कांग्रेस के शहजादे ने एक बड़ा सच कबूल किया है। उन्होंने माना है कि उनकी दादी, उनके पिता और उनकी मां के समय जो व्यवस्था बनी थी, वह दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की घोर विरोधी थी। कांग्रेस की इस व्यवस्था ने एसटी, एससी और ओबीसी की पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। ये बात आज शहजादे ने खुद कबूल कर ली।

कांग्रेस के साथ खड़ी हर पार्टी सिख नरसंहार की दोषी मोदी ने कहा कि दिल्ली में मेरे सिख भाई-बहनों की गर्दन पर आग के टायर डालकर उन्हें जिंदा जला दिया गया।आज कांग्रेस की छत्रछाया में खड़ी हर पार्टी सिख नरसंहार की दोषी है। पीएम मोदी सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिला रहे हैं। हमने एसआईटी बनाई और हमने आरोपी कांग्रेस नेताओं को सजा दी। INDI गठबंधन के लिए वे वोट बैंक से बढ़कर कुछ नहीं है। 36 लाख करोड़ रु.रुपए लोगों के खातों में पहुंचाए कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि दिल्ली से 100 पैसे जाते थे, लेकिन नीचे तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे। आज दिल्ली से एक रुपया जारी हुआ, लाभार्थी के खाते में पूरे 100 पैसे पहुंचते हैं। पिछले 10 सालों में, हमने डीबीटी के माध्यम से 36 लाख करोड़ रु.रुपए लोगों के खातों में पहुंचाए हैं।

अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो रु. इसमें से 31 लाख करोड़ बिचौलियों ने लूट लिए होते।

कॉमन वेल्थ गेम्स में कांग्रेस ने देश को लूट लिया
कॉमन वेल्थ गेम्स को कौन भूल सकता है? कांग्रेस के पास भारत की क्षमताओं को दुनिया को दिखाने का मौका था, लेकिन उन्होंने दिल्ली को लूट लिया।

जबकि G20 समिट के दौरान दुनिया ने भारत की तारीफ की। ऐसा BJP की 'राष्ट्र प्रथम' की नीति के कारण हुआ। कांग्रेस और भारतीय गठबंधन की नीति 'परिवार प्रथम' है।

पांच चरणों में NDA की मजबूत सरकार पक्की
मोदी ने कहा 5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। देश भी समझ रहा है कि अगर INDI वालों को गलती से भी वोट पड़ गया तो वह वोट देश के लिए कोई काम नहीं आने वाला जबकि भाजपा को दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

हम हर दिन 30 किलोमीटर हाईवे बनाते हैं
कांग्रेस हर दिन 12 किलोमीटर हाईवे बनाती थी, मोदी सरकार 30 किलोमीटर बना रही है। कांग्रेस ने 60 साल में 70 एयरपोर्ट बनाए, मोदी ने 10 साल में 70 नए एयरपोर्ट बनाए। कांग्रेस ने 60 साल में 380 मेडिकल कॉलेज बनाए, मोदी ने 10 साल में 325 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज बनाए।

कांग्रेस राज में 7 एम्स थे, आज 22 से ज्यादा एम्स हैं। कांग्रेस के शासन में केवल 25% लोगों के पास नल कनेक्शन थे, आज 75% से अधिक घरों में पानी के नल के कनेक्शन हैं। आज हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन एक्सपोर्टर हैं।

आज करीब 1.25 लाख स्टार्ट-अप हैं। हम एक लाख करोड़ से ज्यादा का रक्षा उत्पादन कर रहे हैं। आज बैंक 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमा रहे हैं।
जामिया मिलिया को कांग्रेस ने अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाया
मोदी ने कहा, दिल्ली की प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी 60 सालों तक बाकी यूनिवर्सिटी तक एक सामान्य शैक्षिक संस्थान की तरह चल रही थी, इसमें भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण मिलता था लेकिन 2014 का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार ने 2011 में अचानक जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी घोषित कर दिया, इससे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में 50% आरक्षण मुसलमानों के लिए लागू हो गया।

दिल्ली की सातों सीटों पर छठे चरण यानी 25 मई को वोटिंग है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.