मोदी उत्तराखंड में- मुखवा में गंगा पूजा की:कहा- राज्य में किसी सीजन में टूरिज्म बंद नहीं होगा, ठंड में घाम तापो पर्यटन के लिए आएं

Updated on 06-03-2025 02:13 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। पीएम सबसे पहले उत्तरकाशी के मुखवा पहुंचे। मुखवा को मां गंगा का मायका कहा जाता है। यहां उन्होंने मां गंगा के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बाइक रैली को रवाना किया। पीएम ने यहां व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी देखी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ठंड में जब देश के बडे़ हिस्से में कोहरा होता है, सूर्य के दर्शन नहीं होते, तब पहाड़ों पर धूप होती है। ऐसे में कई लोग यहां धूप सेंकने आ सकते हैं। इसके लिए घाम तापो (धूप सेंको) पर्यटन हो सकता है। मैं कंपनियों से कहना चाहता हूं कि वे अपने बड़े-बड़े सेमिनार, कॉन्फ्रेंस के लिए उत्तराखंड आएं।

पीएम बनने के तीसरे कार्यकाल में मोदी का यह उत्तराखंड का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 28 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने उत्तराखंड आए थे। उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन शुरू किया है। CM पुष्पेंद्र धामी ने कहा - इस दौरे से अर्थव्यवस्था, होमस्टे टूरिज्म, बॉर्डर एरिया के गांव के डेवलपमेंट को गति मिलने की उम्मीद है।

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

  • अब किसी भी सीजन में उत्तराखंड का टूरिज्म ऑफ नहीं, ऑन रहेगा। धार्मिक यात्रा के लिए उत्तराखंड मे सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट है।
  • उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार तेज गति से काम कर रही है।
  • उत्तराखंड के विकास के लिए 2 रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
  • 1962 में चीन ने उत्तराखंड के जादुंगांव और माणा गांव को खाली करा दिया गया था। 60-70 साल तक उस गांव को किसी ने नहीं ध्यान दिया, लेकिन हमने उसको फिर से बसाने का काम किया।
  • 2014 से पहले 4 धाम यात्रा पर औसतन 18 लाख यात्री आते थे, अब 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं।
  • पहले सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहा जाता था, लेकिन हमने प्रथम गांव का दर्जा दिया।
  • जब सर्दियों में देश के बड़े हिस्से में कोहरा होता है, धूप नहीं निकलती, तब पहाड़ों पर धूप का आनंद मिल रहा होता है। इसे गढ़वाली में घाम तापो पर्यटन कहेंगे।
  • मैं नौजवान साथियों से कहूंगा कि विंटर टूरिज्म और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड आएं।
  • कंटेन्ट क्रीएटर्स भी देवभूमि उत्तराखंड की सेवा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.