विधायक देवेंद्र यादव की तीन दिन और बढी न्यायिक रिमांड

Updated on 12-11-2024 01:29 PM

भिलाई । बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज सोमवार को समाप्त होने पर विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उनकी कोर्ट में पेशी हुई और सुनवाई हुई जिसमें देवेन्द्र यादव की तीन दिन तक और न्यायायिक रिमांड  14 नवंबर तक बढ़ गई है।  इस मामले में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस 14 नवंबर को न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर सकती है,? विधायक देवेंद्र यादव की ओर से हाई कोर्ट बिलासपुर में जमानत के लिए याचिका लगी है जिस पर 13 नवंबर को सुनवाई होना है।

लेकिन पुलिस द्वारा 14 नवंबर को पुलिस द्वारा चालान पेश करने के कारण 13 को फिर देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज हो सकती है। ज्ञातव्य हो कि विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार 11 नवंबर को उनकी पेशी कराई गई। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की तब देवेंद्र के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। लेकिन पुलिस की मांग मानते हुए न्यायालय ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बताया जाता है कि अब अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा।

बालौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने हिंसा और आगजनी के मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को सेक्टर 5 स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का चालान 14 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.