20 रुपये के लिए मैरिज गार्डन में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात, रिश्तेदार दावत छोड़ भागे, दूल्हा-दुल्हन कोने में दुबके

Updated on 03-12-2025 05:37 PM
 भोपाल: खानूगांव स्थित बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में रविवार रात 20 रुपये के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दर्जनभर बदमाशों ने गार्डन में तोड़फोड़ और वहां मौजूद लोगों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके हाथ में जो आया, लोगों को मारता चला गया।किसी ने चाय की केतली, तो किसी ने झारा से सिर और पीठ पर हमला किया। बदमाशों के आतंक से घबराकर शादी वाले परिवार ने मैरिज गार्डन की लाइटें बंद कर दीं, तो वे अंधेरे का फायदा उठाकर महिलाओं के गले पर झपटमारी करने लगे और फिर गार्डन से बाहर जाकर पथराव शुरू कर दिया।

दावत उड़ाने आए रिश्तेदार उलटे पांव भागे

बदमाशों के हमले से घबराए दूल्हा-दुल्हन शादी हॉल में ही एक कोने में दुबक कर बैठ गए, जबकि दावत उड़ाने आए रिश्तेदार उलटे पांव घर भाग लिए। उधर पुलिस भी पूरा बवाल खत्म होने के बाद गार्डन पहुंची, जबकि परिवार का कहना है कि तुरंत सूचना दे दी थी। कोहेफिजा पुलिस ने नौ आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपित अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

नकद रुपये मांगने पर हुआ विवाद

सोमवार शाम को शादी गार्डन में जहांगीराबाद निवासी साकिब और इकरा की वलीमा दावत रखी गई थी। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे दावत में आए एक मेहमान ने गार्डन के सामने मौजूद गुमठी से 20 रुपये का गुटखा लिया था। वह यूपीआइ के माध्यम से पेमेंट करने लगा तो गुमठी संचालक मोहसीन ने नकद रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और वह रिश्तेदार गार्डन में वापस लौटने लगा।
मोहसीन उसके पीछे-पीछे गार्डन में गया और रुपये मांगे तो फिर दोनों का विवाद हुआ। मोहसीन ने फोन कर खानूगांव में ही रहने वाले अपने बेटों और रिश्तेदारों को वहां बुलाया। वे तुरंत वहां पहुंचे और बिना कुछ बात किए गार्डन पर धावा बोल दिया।

सूचना के बावजूद पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

कुछ एंट्री गेट से पहुंचे तो कई दीवार फांदकर गार्डन में घुसे। किचन का सामान लेकर वे स्टेज के पास तक पहुंचे। वहीं बीच-बचाव करते हुए साकिब के रिश्तेदार मोहम्मद शहजाद खान, उनके भाई शानू और फरहान समेत चार लोगों को चोट लगी है। हालांकि कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ।
घायल शहजाद ने बताया कि वह बीच-बचाव करने गया था, तभी पीछे से किसी ने चाय की केतली उसके सिर पर मार दी थी, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। उसके भाइयों पर भी बदमाशों ने हमला किया था। उसका आरोप है कि लाइट बंद होने के बाद बदमाशों ने उसकी खाला(मौसी) के हार पर भी झपट्टा मारा था, जिससे हार तो टूट गया था, लेकिन बदमाश के हाथ नहीं आया। इसके अलावा कई अन्य महिलाओं से भी इसी तरह लूट का प्रयास किया गया।
परिवार की महिलाओं को पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस सूचना के बावजूद काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। परिवार की महिलाओं को पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया। जबकि दूल्हा-दुल्हन को एक तरफ छुपा दिया था।
कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्णगोपाल शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। तस्लीम, फैसल, मोहसीन, अजगर, अली, नईम, शाजिल, फहद, मुजीब के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.