पिता को लिवर डोनेट कर सकेगी नाबालिग बेटी:सरकार के बाद हाईकोर्ट से भी मिली परमिशन, इंदौर में जल्द की जाएगी सर्जरी

Updated on 27-06-2024 12:55 PM

इंदौर में नाबालिग बेटी को अपने पिता को लिवर डोनेट करने की परमिशन मिल गई है। बेटी की याचिका पर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे इसकी अनुमति दी। डॉक्टर आज ही सर्जरी कर सकते हैं।

इससे पहले मंगलवार शाम सरकारी स्तर पर सहमति मिलने के बाद ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया निजी हॉस्पिटल में शुरू कर दी गई थी। पिता और डोनर बेटी को डॉक्टरों की टीम ने ऑब्जर्वेशन में ले लिया था।

इंदौर के शिवनारायण बाथम (42) का लिवर फेल हो गया है। उनकी कंडिशन क्रिटिकल है। डोनर नहीं मिलने पर नाबालिग बेटी प्रीति ने कहा था कि वह शिवनारायण को लिवर देना चाहती है। लेकिन उसकी उम्र 18 साल से दो महीने कम होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट में कानूनी अड़चन बता दी थी। इस पर नाबालिग ने 13 जून को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

दो हॉस्पिटल और कमिश्नर की रिपोर्ट्स को बनाया आधार

प्रीति के वकील नीलेश महोरे ने बताया, 'गुरुवार को ग्वालियर बेंच के जज विशाल मिश्रा ने इंदौर बेंच में वर्चुअल सुनवाई की। कोर्ट ने 20 और 24 जून के ऑर्डर और रिपोर्ट के आधार पर लिवर ट्रांसप्लांट करने की परमिशन दी है। फैसले का आधार एमवाय हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन और भोपाल कमिश्नर की रिपोर्ट्स को आधार बनाया है। महोरे ने बताया कि शिवनारायण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। मेडिकल चेकअप में प्रीति भी फिट पाई गई है।

डॉ. अमित बरफा ने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारियां लगभग पूरी हैं। दोपहर बाद कोर्ट का लिखित ऑर्डर मिलते ही ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 10 से 12 घंटे का समय लगेगा।

हाईकोर्ट पहुंचा पिता-बेटी के अंग प्रत्यारोपण का केस

डॉक्टर्स का कहना था कि लिवर ट्रांसप्लांट करने का भी एक समय होता है। समय निकलने के बाद ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेट कम हो जाता है। अगर मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया तो पेशेंट बीमार होकर वेंटिलेटर पर आ सकता है। लिवर ट्रांसप्लांट मुश्किल होगा। इस कारण नाबालिग बेटी को पिता को बचाने के लिए हाई कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।

500 से ज्यादा बॉडी फंक्शन लिवर से जुड़े हैं

हेल्थ जर्नल जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक, लिवर हमारे शरीर में ज्यादातर केमिकल्स के लेवल को कंट्रोल करता है। यह पित्त बनाता है, जो फैट को पचाता है और अपशिष्ट बाहर निकालता है। पेट और आंतों से गुजरने वाला सारा ब्लड लिवर से होकर गुजरता है। लिवर इस खून को फिल्टर करता है और इसे संतुलित बनाता है। यह खाने से पोषक तत्व अवशोषित करता है। जो न्यूट्रिएंट्स शरीर के काम के हैं, उन्हें शरीर के जरूरी हिस्से तक भेज देता है। बाकी बचे पोषक तत्वों को स्टोर कर लेता है। ऐसे छोटे-बड़े 500 कामों की जिम्मेदारी अकेला लिवर संभालता है।

क्यों बिगड़ती है लिवर की सेहत?

हम लिवर की हिफाजत के लिए कम ही काम करते हैं। हमारी दिनचर्या और खानपान इसे अक्सर नुकसान ही पहुंचा रहे होते हैं।

आखिरी दम तक लड़ता है लिवर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिवर के पास खुद को रीजेनरेट करने की क्षमता होती है। यह 90% तक डैमेज होने के बाद भी अपने मूल स्वरूप में लौट सकता है। उसमें भी कमाल की बात ये है कि अगर इसे मन मुताबिक कंडीशन मिल जाएं तो इसे खुद को रीजेनरेट करने में मात्र 3 से 4 सप्ताह का समय लगता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.