ट्रम्प कैबिनेट में नॉमिनेट मंत्रियों-अफसरों को मिली जान की धमकी:इनमें रक्षा, लेबर, आवास के लिए नॉमिनेट मंत्री शामिल, जांच में जुटी FBI

Updated on 28-11-2024 02:19 PM

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के नए प्रशासन के लिए चुने गए कई लोगों को मंगलवार-बुधवार को जान की धमकियां मिली हैं। CNN के मुताबिक रक्षा, आवास, कृषि, लेबर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जिन्हें मिलने वाली हैं, उन्हें ये धमकियां मिलीं। ट्रम्प कैबिनेट में नई प्रेस सचिव के रूप में चुनी जाने वालीं कैरोलिन लेविट ने कहा कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लेविट ने यह नहीं बताया कि किन लोगों को ये धमकियां मिली हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वे इन राजनीतिक हिंसा की धमकियों की निंदा करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को धमकियां मिली हैं, उनमें से किसी को भी अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी से सुरक्षा नहीं मिली हुई है।

अब तक 8 नेताओं को मिली धमकी

FBI ने कहा कि वे इन धमकियों को गंभीरता से ले रहे हैं। बम धमकियों के साथ कुछ ‘स्वैटिंग’ के मामले भी सामने आए हैं।

स्वैटिंग अमेरिका की ‘स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक्स (SWAT)’ से जुड़ा है। इसमें खतरे की झूठी जानकारी देकर कॉल किए जाते हैं और पीड़ित के घर पर SWAT टीम को भेज दिया जाता है। FBI ने भी यह नहीं बताया कि किन लोगों को धमकियां मिली हैं।

जिन्हें धमकियां मिली हैं उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

एलिस स्टेफनिक के घर को उड़ाने की धमकी मिली

रिपब्लिकन नेता एलिस स्टेफनिक पहली शख्स थीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ट्रम्प ने स्टेफनिक को यूनाइटेड नेशन में राजदूत के लिए चुना है। स्टेफनिक ने कहा कि वह अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ वॉशिंगटन से साराटोगा काउंटी जा रही थीं। तभी उन्हें ये धमकी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 8 लोग धमकी मिलने का दावा कर चुके हैं। रक्षा मंत्री के लिए मनोनीत पीट हेगसेथ ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें भी धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि वे ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं।

पर्यावरण संरक्षण एजेंसी चीफ के लिए चुनी गईं ली जेल्डिन ने कहा कि उनके घर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश लिखे गए थे। जिस वक्त धमकी दी गई, उनकी फैमिली घर पर नहीं थी। DBI के पूर्व डायरेक्टर ने कहा कि 90% धमकियां बेअसर रहती हैं, लेकिन किसी भी धमकी की नजरअंदाज किया जाना खतरनाक हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.