मंत्री श्री टेटवाल ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का किया औचक निरीक्षण

Updated on 26-07-2024 12:26 PM

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से रू-ब-रू चर्चा की। विद्यार्थियों के ट्रेड एवं ट्रेड की भविष्य में उपयोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। मंत्री श्री टेटवाल ने जीएसपी के हॉस्टल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मंत्री श्री टेटवाल को अपने मध्य पाकर खुशी के साथ ट्रेनिंग एवं संस्थान की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मंत्री श्री टेटवाल ने क्लास रूम, काँफ्रेंस हॉल सहित सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण किया। पार्क में प्रदेश से आये विद्यार्थी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सिंगापुर से ट्रेनिंग लेकर आये प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने किया जीएसपी का भ्रमण, व्यवस्थाओं को सराहा

भारतीय नौसेना के अधिकारियों के दल ने जीएसपी का भ्रमण किया। दल ने व्यस्थाओं की सराहना की। दल ने जीएसपी के विभिन्न एडवांस ट्रेड्स में स्किल्ड मैनपॉवर से संभावित सहयोग लेने और परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। दल में अतिरिक्त महानिदेशक गुणवत्ता आश्वासन (युद्धपोत परियोजनाएं) रियर एडमिरल इकबाल सिंह ग्रेवाल, डीजीक्यूए टीम में कैप्टन आरएस मिश्रा, कैप्टन ओपी शर्मा, कमांडर एमपीएस अजरोत और श्री जे सिंह एसएसओ-II भी शामिल थे।

ग्लोबल स्किल पार्क के सीईओ श्री आर रामलिंगम और परियोजना निदेशक श्री गौतम सिंह ने नौसेना दल के अधिकारियों को पार्क की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। रियर एडमिरल ने ग्लोबल स्किल पार्क में परीक्षण सुविधा एवं संचालित होने वाले कोर्सेस, एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी (पॉवर एंड कंट्रोल), एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल डिवाइसेज एंड आईओटी इंटीग्रेशन), एडवांस्ड नेटवर्किंग एंड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, एडवांस्ड मैकेनिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मेकाट्रॉनिक्स, एडवांस्ड एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन, एडवांस्ड मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल सर्विसेज, एडवांस्ड प्रिसीजन इंजीनियरिंग (नौ सेना से संबंधित) स्थापित करने में रुचि व्यक्त की, जो उद्योग और छात्रों दोनों के लिए बहुत उपयोगी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.