अजीत पवार के निधन पर मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक, बारामती विमान हादसे से देश स्तब्ध

Updated on 28-01-2026 02:32 PM

रायपुर । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बारामती में हुए चार्टर विमान हादसे में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी सहित अन्य लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद यह दुर्घटना घटी।इस विमान में अजीत पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ सवार थे। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने की है। हालांकि, कुछ समय के लिए मृतकों की संख्या छह बताए जाने की भी खबर सामने आई थी।हादसे की जांच DGCA द्वारा की जा रही है। इस दुखद घटना से देशभर में शोक की लहर है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.