मंत्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन पर मड़ानार में स्कूली बच्चों को दिया नेवता भोज

Updated on 06-11-2025 01:23 PM

कोण्डागांव। कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मड़ानार में स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ नेवता भोज कर दिन को यादगार बनाया। इस विशेष अवसर पर मंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर खीर, पूरी, दाल, भात और पनीर का स्वाद लिया। मंत्री श्री कश्यप ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जैसे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कब हुई, राज्य के निर्माता कौन हैं, देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का नाम क्या है। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर मंत्री को प्रभावित किया।

बातचीत के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन का विशेष दिन है क्योंकि उन्होंने इसे बच्चों के साथ बिताने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा - पहली बार हमारी बेटियों ने वर्ल्ड कप जीता है, यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी भी उन्हीं बेटियों की तरह मेहनत करें, अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें। मंत्री ने आगे कहा कि वे आशा करते हैं कि जब आने वाले 15-16 वर्षों बाद वे इन बच्चों से दोबारा मिलें, तो हर बच्चा किसी न किसी जिम्मेदार पद पर रहकर समाज और देश की सेवा कर रहा हो। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री ने कुपोषण के खिलाफ ‘नेवता भोज’ कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

यह कार्यक्रम न केवल पोषण का प्रतीक है बल्कि समाज में समानता और अपनत्व की भावना को भी मजबूत करता है।” इस अवसर पर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य कमलेश्वरी सेठिया, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.