मेलोनी ने मस्क से दोस्ती पर विरोधियों को दिया जवाब:बोलीं- वे मेरे अच्छे दोस्त, किसी का गुलाम बन आदेश नहीं मानती

Updated on 20-12-2024 02:07 PM

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क के साथ दोस्ती को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने बुधवार को इटली की संसद में कहा कि वे मस्क की दोस्त हैं, लेकिन इससे उनके कारोबारी रिश्ते को कोई फायदा नहीं होगा।

मेलोनी ने कहा-

QuoteImage

मैं इलॉन मस्क की दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री दोनों ही एक साथ हो सकती हूं। मेरे और भी कई लोगों के साथ अच्छे संबंध हैं लेकिन मैं किसी के आदेश पर काम नहीं करती हूं।

QuoteImage

दरअसल, इसी साल सितंबर में इलॉन मस्क के साथ मेलोनी की न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें ये भी दावे किए गए थे कि मस्क और मेलोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं पर मेलोनी ने साधा निशाना

मेलोनी ने इटली के विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा- वे सोचते हैं कि एक विदेशी नेता के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है तो मैं उनकी गुलाम बनकर उनके बताए किसी भी बात को मान लेती हूं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं किसी के आदेश को नहीं मानती हूं।

इटली में उद्योग लगाने को लेकर प्रधानमंत्री मेलोनी की मुलाकात कई बार मस्क से हो चुकी है। इटली सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसके तहत मस्क की ‘स्पेस एक्स’ जैसी विदेशी कंपनियों के लिए वहां काम करना आसान हो गया है।

इटली सरकार की इस फ्रेमवर्क के मुताबिक साल 2026 तक इटली में 730 करोड़ रुपए तक निवेश होने का अनुमान है।

मस्क ने डेटिंग के आरोपों को नकारा

मस्क और मेलोनी के बीच 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसमें मस्क ने मेलोनी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। मस्क ने कहा कि जॉर्जिया बाहर से जितनी सुंदर ही उतनी ही अंदर से हैं। इसके बाद ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं।

हालांकि, इन अफवाहों पर मस्क ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि- वे डेट नहीं कर रहे हैं।

मस्क पिछले साल दिसंबर और इसी साल जुलाई में भी इटली के दौरे पर गए थे। उस समय मेलोनी ने मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद तेज इंसान बताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.