मेलोनी ने दुनिया के लेफ्ट लीडर्स को पाखंडी बताया:इटली PM बोलीं- ये मोदी-ट्रम्प और मुझ पर कीचड़ उछालते हैं, पर जनता हमें चुनती है

Updated on 23-02-2025 02:05 PM

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पूरी दुनिया के लिबरल नेताओं को पाखंडी बताया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मोदी, ट्रम्प और मेरे जैसे कंजर्वेटिव नेताओं के उभरने से सारे लिबरल नेता परेशान हो गए हैं।

मेलोनी ने कहा,

QuoteImage

जब 90 के दशक में बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने ग्लोबल लेफ्टिस्ट नेटवर्क बनाया था, तब उन्हें बहुत बड़ा नेता कहा गया। लेकिन जब आज ट्रम्प, मेलोनी, मिलेई और यहां तक कि मोदी बात करते हैं, तो वे इसे लोकतंत्र को खतरा बताते हैं।

QuoteImage

मेलोनी ने कहा कि ये लेफ्ट का डबल-स्टैंडर्ड है और हमें इसकी आदत पड़ गई है। ये अच्छी बात ये है कि अब लोगों को भी इनके झूठ पर भरोसा नहीं रह गया है। वो हम पर कितना भी कीचड़ उछालें, लोग हमें वोट देते रहते हैं।

मेलोनी बोलीं- लिबरल नेता हताश हो गए हैं

मेलोनी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी थीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ की। उन्होंने ट्रम्प को मजबूत नेता बताया।

उन्होंने कहा कि लिबरल नेता राइट विंग लीडर्स के आगे बढ़ने से हताश हैं। खासतौर से तब से जब से ट्रम्प व्हाइट हाउस लौटे हैं। ट्रम्प के जीतने से लेफ्ट घबराया हुआ है। ​​​​​​​

ट्रम्प ने पांचवें दिन चुनावी फंडिंग का मुद्दा उठाया

इस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने लगातार पांचवे दिन भारत में अमेरिका से दी जा रही चुनावी फंडिंग पर बात की। ट्रम्प ने कहा, 'भारत में चुनावों में मदद के लिए फंडिंग क्यों? क्यों न हम पुरानी पेपर बैलट प्रणाली पर लौट जाएं और उन्हें हमारे चुनावों में मदद करने दें?... उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है।'

बांग्लादेश में 250 करोड़ रुपए की फंडिंग पर उन्होंने कहा कि राजनीति को मजबूत करने और उनकी मदद करने के लिए दिए जा रहे हैं ताकि वे एक कट्टरपंथी वामपंथी कम्युनिस्ट को वोट दे सकें। आपको देखना चाहिए कि उन्होंने किसका समर्थन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.