मेलबर्न टेस्ट-विवादित फैसले से यशस्वी आउट:स्निकोमीटर में गेंद बल्ले से टकराती नहीं दिखी, फिर भी थर्ड अंपायर ने आउट दिया

Updated on 30-12-2024 02:37 PM

मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के विकेट पर थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद हो गया। चौथे टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियन कप्तान कमिंस ने अपनी गेंद पर यशस्वी के खिलाफ कैच की अपील की। ग्राउंड अंपायर ने नॉट आउट दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने DRS लिया और थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दे दिया।

DRS में स्निको मीटर में दिखाया गया कि गेंद बल्ले से नहीं टकराई और कोई आवाज भी नहीं हुई। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने यशस्वी को विजुअल डिफ्लेक्शन के आधार पर आउट करार दिया। इस फैसले पर यशस्वी ने ग्राउंड अंपायर से सवाल भी किया, लेकिन फैसला नहीं बदला गया।

थर्ड अंपायर ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया, जब टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था और यशस्वी 84 रन बनाकर एक ओर से छोर संभाले हुए थे। इस फैसले के बाद ग्राउंड में मौजूद इंडियन फैंस ने चीटर-चीटर के नारे लगाए।

फैसले पर विवाद क्यों, 5 सवाल-जवाब में समझें...

1. थर्ड अंपायर ने किस आधार पर दिया फैसला? 

थर्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी बांग्लादेश के अंपायर शरफुदुल्लाह संभाल रहे हैं। उनके सामने फैसला लेने के लिए दो एविडेंस रखे गए। पहला स्निको मीटर और दूसरा विजुअल एविडेंस। शरफुदुल्लाह को स्निको मीटर में गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं दिखाई दिया, क्योंकि कोई आवाज नहीं आई। लेकिन गेंद की गल्व्स से करीबी और डिफ्लेक्शन के आधार पर अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दे दिया।

2. गावस्कर ने फैसला गलत क्यों बताया?

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, "आप फैसला लेते वक्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्निको मीटर में साफ दिख रहा था कि आउट नहीं है। यह एकदम गलत फैसला है। आपने बहुत दबाव वाली स्थिति में दबाव वाला फैसला दिया है। अंपायर को कोई निश्चित प्रमाण नहीं मिला कि यशस्वी आउट हैं, ऐसे में उन्हें आउट दिया जाना एकदम गलत है।"

3. ICC के नियम क्या कहते हैं?

ICC क्रिकेट नियम 31.6 के अनुसार, "बेनेफिट ऑफ डाउट" हमेशा बल्लेबाज को दिया जाना चाहिए, जिसका अर्थ है कि यदि कोई अंपायर आउट होने के बारे में निर्णय के बारे में अनिश्चित है, तो उन्हें बल्लेबाज को "नॉट आउट" करार देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बल्लेबाज को पारी खेलने का केवल एक ही मौका मिलता है और उसे मामूली कॉल पर आउट नहीं दिया जाना चाहिए।

ICC के नियमों के मुताबिक, DRS के दौरान फील्ड अंपायर के फैसले की भी बड़ी भूमिका होती है। अगर फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया है तो फैसला लेते वक्त उस पर भी ध्यान दिया जाता है। अंपायर ने आउट करार दिया है तो वह भी थर्ड अंपायर के फैसले में रोल निभाता है। LBW के फैसलों में DRS के दौरान अंपायर्स कॉल ही डिसीजन तय करती है।

4. राहुल के फैसले में स्निको आधार तो यशस्वी में क्यों नहीं?

सीरीज के पहले मैच में भी विकेट को लेकर विवाद हुआ था। पहले मैच में भारत की पहली पारी के दौरान केएल राहुल के आउट होने पर विवाद हुआ था। 23वें ओवर की दूसरी गेंद स्टार्क ने आगे फेंकी जिसे राहुल ने डिफेंस करना चाहा। गेंद उनके बल्ले के पास से विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गई।

पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिया। रिव्यू में जब रिप्ले दिखाया तो बैक कैमरा एंगल से बैट और बॉल के बीच गैप साफ दिख रहा था, लेकिन फिर भी स्निको मीटर में हरकत दिखाई गई। इसके बावजूद भी थर्ड अंपायर ने केएल राहुल को आउट करार दिया। थर्ड अंपायर ने यह डिसीजन स्निको मीटर के आधार पर लिया था।

चौथे टेस्ट में यशस्वी पर थर्ड अंपायर का फैसला आने के बाद कमेंटेटर्स जतिन सप्रू, इरफान पठान और सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया कि राहुल के फैसले में स्निको को आधार बनाया गया था तो यशस्वी के फैसले में स्निकोमीटर की टेक्नोलॉजी को दरकिनार क्यों किया। यह दोहरा रवैया क्यों अपनाया?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.