मेलबर्न टेस्ट- कोहली ने कोंस्टास को धक्का मारा, बहस हुई:ICC ने मैच फीस पर पेनाल्टी लगाई

Updated on 26-12-2024 01:34 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न के MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीत कर पहले बैटिंग कर रही है।

यह मैच दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अहम है। दोनों टीमों के खिलाड़ी पर इसका दबाव दिखा। कोहली ने मैच में डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंस्टास को ओवर के बाद कंधे से धक्का मारा। दोनों के बीच बहस भी हुई। इस पर ICC के मैच रेफरी ने कोहली पर मैच फीस पर 20% की पेनल्टी लगाई है।

इससे पहले 19 दिसंबर को जब कोहली मेलबर्न पहुंचे थे, तब उनकी ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट से बहस हो गई थी। कोहली अपने परिवार की फोटो लेने से मना कर रहे थे, लेकिन मीडिया ने फोटो खींच ली थी।

कोंस्टास ने बुमराह के ओवर में 2 चौके, एक छक्का लगाया 

मैच का 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी फील्डिंग पोजिशन पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बैटर कोंस्टास को कंधे से धक्के मारा। 19 साल के कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा। अंपायर को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा।

इसके बाद मैच का 11वां ओवर फेंकने के लिए बुमराह आए। कोंस्टास ने बुमराह के ओवर में 2 चौके और एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 18 रन बने।

कोहली पर हो सकता है एक्शन 

अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कोहली पर ICC कार्रवाई कर सकती है। साल 2018 में ICC ऐसे ही एक मामले में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कगीसो रबाडा पर एक्शन ले चुकी है। उन पर मैच फीस का 50% जुर्माने के साथ तीन डिमेरिट अंक भी दिए थे। 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया था। मैच के पहले दिन ही कगीसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को LBW आउट करने के बाद खुशी मनाते हुए उन्होंने स्मिथ को जानबूझकर कंधे से धक्का मारा। ICC के मैच रेफरी जेफ क्रो ने मामले में रबाडा पर जुर्माना लगाने के अलावा 3 डिमेरिट अंक दिए थे। उस समय रबाडा के डिमेरिट अंक ज्यादा हो गए थे, जिसकी वजह से उन पर दो मैचों का बैन लगाया गया था।

सिराज ने कोंस्टास पर टिप्पणी की, लाबुशेन से भी बहस

वहीं, मैच के दौरान ही मोहम्मद सिराज ने अपने पहले स्पेल में दो बार कोंस्टास पर कमेंट किया। हालांकि, कोंस्टास ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

जब मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा के साथ क्रीज पर आए तो कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ भी नहीं देने (रन न देने) पर जोर दिया।

वही, सिराज और लाबुशेन के बीच बहस हुई तो इसके तुरंत बाद कोहली ने अपने साथियों से कहा, 'उनसे अच्छी तरह बात मत करना।'

कोंस्टास चौथे सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई

कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोंस्टास को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने बैगी ग्रीन कैप दी। कोंस्टास ने 19 साल 85 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। सैम कोंस्टास अपने पहले टेस्ट में 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने LBW किया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इयान क्रेग ने सबसे कम उम्र में टेस्ट में डेब्यू किया था। क्रेग ने 1953 में 17 साल 239 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला था। मौजूदा कप्तान पैट कमिंस दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 में 18 साल और 193 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। तीसरे स्थान पर टॉम गैरेट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.