जवाहर नगर मंडल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक

Updated on 18-11-2025 02:03 PM
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर द्वारा SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 17 नवंबर को दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में फर्जी नामों को हटाना और पात्र मतदाताओं को जोड़ना था। जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आने वाले वार्डों में SIR प्रक्रिया को सटीक और समयबद्ध पूरा करने के लिए बैठक आवश्यक थी।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने कही जिम्मेदारी निभाने की बात

विधायक मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव आयोग का अभियान है और इसमें हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा इस प्रक्रिया को मजबूत तरीके से आगे बढ़ा रही है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी मतदाताओं को हटाना और पात्र नागरिकों को जोड़ना लोकतंत्र को मजबूत करने का मूल कार्य है।

घर-घर सत्यापन पर जोर
पूर्व सभापति और लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारी से लेकर बूथ प्रभारी तक सभी को घर-घर जाकर सत्यापन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए और अपात्र नामों को सूची से हटाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही बड़ी उपस्थिति
बैठक में जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, उपाध्यक्ष अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, पार्षद श्वेता विश्वकर्मा, पार्षद अवतार सिंह बागल, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यह संदेश साफ रहा कि SIR अभियान संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी मेहनत, सटीकता और समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.