मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के लिए राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न

Updated on 24-09-2024 12:37 PM

गरियाबंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले के मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण और नये मतदान केन्द्र के सृजन के संबंध में आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  राकेश गोलछा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्र के युक्तियुक्तकरण के संबंध में संबंधित एसडीएम से प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1 मतदान केन्द्र कोसमकानी का सृजन और राजिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र चितामाड़ा के 3 अनुभाग पल्टनपारा जनकीपानी, आवासपारा जलकीपानी एवं स्कूलपारा जलकीपानी को मतदान केंद्र चुरकीदादार में शामिल करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। साथ ही युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रतिनिधियों से सुझाव भी आमंत्रित किये गये। उक्त बैठक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के तारतम्य में आयोजित किया गया



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.