मेरठ: सरकारी स्कूल में मास्टर साहब ने बच्चों को बनाया मुर्गा, फिर डंडों से जमकर पीटा, गांववाले भड़के

Updated on 16-02-2026 11:56 AM
मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में तैनात शिक्षक ने कई छात्रों को पहले मुर्गा बनाकर दंडित किया और फिर डंडे से उनकी पिटाई की। वीडियो वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।यह घटना फलावदा थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ागांव स्थित स्‍कूल की है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में रोष फैल गया। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे अरमान, रियाज, फैज, अल्ताफ, अलीना, खुशी, शिवम, मीत, कृष्ण, हम्माद, रिजवान और सागर उसी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हें बेवजह प्रिंसिपल और अन्य टीचरों द्वारा कठोर सजा दी गई।


शिक्षक ने कहा- जाओ सीएम पोर्टल पर हमारी शिकायत कर दो

आरोप है कि शिक्षक गोविंद ने बच्चों को अनुशासन के नाम पर अपमानजनक दंड दिया। जब अभिभावकों ओर ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जाओ सीएम पोर्टल पर हमारी शिकायत कर दो, बच्चे नहीं पढ़ेंगे और शरारत करेंगे तो ऐसे ही पीटे जाएंगे। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे सहमे हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संबंधित सभी शिक्षक स्कूल से जा चुके थे।


अभिभावकों में आक्रोश

अभिभावकों का कहना है कि वे स्कूल में बच्चों को पढ़ने भेजते है बेवजह पीटने के लिए नहीं। इस तरह की घटनाएं बच्चों के मनोबल पर बुरा असर डालती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


क्‍या बोले थाना प्रभारी

फलावदा थाना प्रभारी निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.