भोपाल में मैरिज सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन मिलेंगे:रजिस्ट्रेशन के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे; निगम की नई पहल

Updated on 19-12-2025 11:59 AM

भोपाल में मैरिज सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन ही मिलेंगे। लोग घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। निगम ने यह पहल की है। इस संबंध में निगम कमिश्नर संस्कृति जैन गुरुवार को बैठक भी कर चुकी हैं। कमिश्नर जैन ने अफसरों से कहा है कि लोगों को विवाह पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्रवाई जल्दी पूरी करें।

इस तरह होगी पूरी प्रक्रिया कमिश्नर जैन ने बताया मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फिर वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी अपलोडेड दस्तावेजों के आधार पर स्थल पर जाकर पंचनामा आदि बनाएंगे और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट संबंधित व्यक्ति डाउनलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए निगम कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। घर बैठे ही मैरिज सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

आवेदन से सर्टिफिकेट तक की प्रक्रिया

  • निगम की वेबसाइट www. bmconline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सिटीजन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर जानकारी और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड होते ही 1100 रुपए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

यह दस्तावेज लगेंगे

  • दूल्हा-दुल्हन, माता-पिता और गवाहों के आधार कार्ड। शादी का कार्ड और जहां शादी हुई, वहां का प्रमाण पत्र।
  • मैरिज शाखा के अधिकारी केवल दूल्हा-दुल्हन को ऑफिस बुलाएंगे।
  • जोनल अधिकारी और एएचओ आवेदक के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और प्रमाणपत्र देंगे।

50 दिन तक कोई भी शिकायत पेंडिंग न हो बैठक में कमिश्नर जैन ने अन्य कार्यों की समीक्षा भी की। कहा कि 50 दिन तक कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उक्त अवधि में ही शिकायतों को निराकृत कर विलोपित कराएं अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संपत्ति कर एवं बकाया करों विशेषकर बड़े बकायादारों से प्रभावी ढंग से करों की राशि वसूल की जाए। उन्होंने लीज रेंट की राशि भी सख्ती के साथ जमा कराने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.