भोपाल में मोहर्रम पर बंद रहेंगे कई रास्ते, परेशानी से बचने के लिए यहां जान लें डाइवर्ट रूट

Updated on 15-07-2024 01:13 PM
भोपाल। मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर 15 जुलाई की शाम पांच बजे से 17 जुलाई की सुबह छह बजे तक पुराने शहर के कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे। विशेषकर वीआईपी रोड एवं रायल मार्केट का प्रमुख मार्ग भी इस दौरान प्रभावित रहेगा।हालांकि इन मार्गों का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परेशानी से बचने के लिए घर से कुछ अतिरिक्त समय पहले गंतव्य के लिए निकलें।

ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक

- भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, शाहजहांनाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला इन स्थानों यातायात दबाव से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। इस मार्ग पर शाम-छह बजे के बाद यातायात का दबाव रहेगा।

- पुराना शहर में भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, शाहजहांनाबाद, रायल मार्केट, कोहेफिजा तिराहा, करबला पर सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

- राजाभोज विमानतल की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथूबरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा-मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।

- राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करोंद चौराहा, नईजेल, गांधीनगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

नये शहर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग

- नए शहर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा, 80 फिट रोड, बजरिया तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.