दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मनीषी ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Updated on 06-09-2025 01:51 PM
रांची: झारखंड के रहने वाले गेंदबाज मनीषी ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के मैच की पहली पारी में सभी छह बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसमें खास बात यह है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू आउट करने वाले गेंदबाज के रिकॉर्ड की बराबरी उन्होंने की है।

बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड की हरी पिच पर ईस्ट जोन के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मनीषी ने अपनी पहली ही गेंद पर अंकित कुमार को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने शुभमन खजुरिया, यश धुल, कन्हैया वाधवान, औकिब नबी और हर्षित राणा को भी एलबीडब्ल्यू कर ऐतिहासिक छह विकेट अपने नाम किए।

कौन हैं मनीषी?

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों के साथ खेलते हुए, मनीषी इस मैच में ईस्ट जोन के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। मनीषी ने पिछले 3 वर्षों में सिर्फ 9 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच ही खेले थे। उन्होंने हालांकि काफी प्रभाव छोड़ा है। पिछले साल रणजी ट्रॉफी सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 27.22 के औसत से 22 विकेट लिए थे। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 111/6 आंकड़ा हासिल किया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 49/4 था।
मनीषी के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है। मनीषी ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में इंडिया अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया था। उस मैच में उन्होंने 12.57 के औसत से सात विकेट लिए थे, जिसमें 58 रन देकर 5 विकेट वाला आंकड़ा भी शामिल था। मनीषी श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ के फैन हैं।

पहले बल्लेबाज थे मनीषी, फिर इन सूरमाओं को देखकर बने गेंदबाज

मनीषी शुरुआत में कोचिंग एकेडमी में गए। ऐसे में जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो वो सबसे पहले बैटर के तौर पर खेले। बात में न्यूजीलैंड के स्पिनर डेनियल विटोरी, श्रीलंका के रंगना हेराथ और रविंद्र जडेजा को देखकर उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू की। मनीषी के क्रिकेट करियर की बात करें तो इस मैच से पहले वो 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 25 विकेट ले चुके हैं।मनीषी ने 6 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। झारखंड के 21 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मनीषी ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। मनीषी ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 25 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह एक बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.