मैनचेस्टर टेस्ट: श्रीलंका पहली पारी में 236 रन पर ऑलआउट

Updated on 22-08-2024 02:03 PM

श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खराब शुरुआत से वापसी करने में कामयाब रही। टीम ने पहली पारी में 236 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया। एक समय श्रीलंकाई टीम ने 100 के अंदर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा और डेब्यू कर रहे मिलन रत्नायके ने अर्धशतक जमाए।

बुधवार का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। कप्तान ऑली पोप और बेन डकेट नाबाद रहे। मैनचेस्टर में ​​​​​​​​​​​​​​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा के फैसले को तब गलत साबित कर दिया, जब मेहमान टीम ने 6 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

लंच तक टीम का स्कोर 80/5 था। चाय से पहले कप्तान डी सिल्वा के आउट होने के बाद रत्नायके ने ​​​​​​​72 रन बनाते हुए टीम को 200 का आंकड़ा पार कराया। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और शोएब बसीर को 3-3 विकेट मिले।

कप्तान ने पारी संभाली, 15वां अर्धशतक
कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद पारी संभाली। उन्होंने 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बिखरने से रोका। डी सिल्वा ने मिडिल ऑर्डर में छोटी-छोटी, लेकिन अहम साझेदारियां की। उन्होंने 8वें विकेट के लिए मिलन रत्नायके के साथ 98 बॉल पर 63 रन की साझेदारी की और स्कोर 150 पार पहुंचाया।

इंग्लिश पेसर्स के नाम रहा था पहला सेशन
पहले दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के नाम रहा था। लंच तक श्रीलंकाई टीम का स्कोर 80/5 रहा। यहां कप्तान डी सिल्वा 28 रन पर नाबाद रहे।

इस सेशन में श्रीलंकाई टीम के टॉप-5 बैटर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। एंजेलो मैथ्यूज तो खाता भी नहीं खोल सके। ओपनर्स ने मिलकर महज 6 रन का योगदान दिया। कुसल मेंडिस ने 24 रन की पारी खेली।

एटकिंसन को पहली सफलता, वोक्स को ओवर में दो विकेट
गस एटकिंसन ने इंग्लिश टीम के विकेट का खाता खोला। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के छठे ओवर में दिमुथ करुणारत्ने को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने 18 बॉल पर 2 रन बनाकर आउट हुए।

अगले ओवर में क्रिस वोक्स ने ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने क्रिस वोक्स ने मदुशंका को रूट के हाथों कैच कराया, जबकि मैथ्यूज को LBW किया। फिर मार्क वुड ने कुसल मेंडिस और शोएब बसीर ने चंडीमल के विकेट लिए।

टॉप-5 बैटर्स 25 का आंकड़ा पार नहीं कर सके
श्रीलंकाई टीम की ओर से टॉप-5 बल्लेबाज 25 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर सके। ओपनर मदुशंका 4 और करुणारत्ने 2 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मेंडिस ने 24 रन जोड़े। एंजेलो मैथ्यूज अपना खाता भी नहीं खोल सके। चंडीमल ने 17 रन का योगदान दिया।

रत्नायके टेस्ट डेब्यू कर रहे, स्टोक्स की जगह पोप कप्तान
तेज गेंदबाज मिलन रत्नायके टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड बैजबॉल में पहली बार बेन स्टोक्स के बिना खेल रहा है। वे इस माह डोमेस्टिक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ओली पोप इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि डैन लॉरेंस को जैक क्राउली की जगह ओपन करेंगे। क्राउली के हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.