आयुर्वेद महाविद्यालय में मानस संगोष्ठी का आयोजन

Updated on 15-10-2025 12:45 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव की श्रृंखला में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर में   13 अक्टूबर  को “मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जी.आर. चतुर्वेदी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरी की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संगोष्ठी के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं ख्यातिप्राप्त आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा “खांडल” ने मानसिक स्वास्थ्य के आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में मन, बुद्धि एवं आत्मा के संतुलन को स्वस्थ जीवन का आधार माना गया है।

द्वितीय सत्र में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेंदरी के सामाजिक कार्यकर्ता  प्रशांत रंजन पाण्डेय ने तनाव प्रबंधन पर व्यावहारिक सत्र लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तनाव को पहचानने और उससे निपटने के उपाय बताए।

संगोष्ठी में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशपाल ध्रुव, भारती आयुर्वेद महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता, जिले के तीस से अधिक आयुष चिकित्साधिकारी, महाविद्यालय के चिकित्सकगण, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारीगण सहित कुल 250 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए।समापन पर प्रतिभागी चिकित्सकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत जयंती समारोह समिति के डॉ. विद्या भूषण पाण्डेय, डॉ. विवेक दुबे, डॉ. प्रशांत निषाद, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. निधि मरकाम, डॉ. नोमिता दीवान एवं डॉ. कविता प्रधान का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य प्रो. चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज की आवश्यकता है और आयुर्वेद इसकी सम्पूर्ण समाधान प्रणाली प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.