भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की संघ में वापसी; बनाए गए मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख

Updated on 01-02-2026 03:53 PM

भोपाल: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की संघ में वापसी हो गई। उन्हें मध्य क्षेत्र (मप्र और छत्तीसगढ़) का क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। भाजपा में उनकी जगह अभी किसी को दायित्व नहीं दिया गया। वह वर्ष सितंबर 2020 में सह संगठन महामंत्री के रूप में प्रदेश भाजपा में आए थे।

2022 मार्च में संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। भाजपा में आने के पहले वह विद्या भारती में क्षेत्रीय संगठन मंत्री थे। हितानंद के कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. मोहन यादव और दो प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और हेमंत खंडेलवाल रहे।वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के पीछे उनका बूथ सशक्तीकरण मॉडल का प्रयोग भी था। भाजपा ने इसे दूसरे राज्यों में भी अपनाया। विधानसभा चुनाव में पार्टी को 230 में 163 सीटें और लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर जीत मिली।

वर्ष 2025 में हुए संगठन चुनाव (संगठन पर्व) में मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव निर्विवाद संपन्न कराने में भी हितानंद ने बड़ी भूमिका निभाई। कहीं कोई विरोध देखने को नहीं मिला था। इसी तरह से पीढ़ी परिवर्तन के माध्यम से पार्टी में नए लोग और युवाओं को आगे लाने का उन्होंने अच्छा प्रयास किया। अनुशाासनहीनता के मामलों में पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को सख्त लहजे में समझाने में भी उन्होंने कसर नहीं छोड़ी।

आरएसएस में इन्हें भी मिले नए दायित्व

अब क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख रूम में उनका मुख्यालय जबलपुर होगा। हितानंद के अतिरिक्त तीन और परिवर्तन आरएसएस में हुए हैं। मध्य भारत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुकेश त्यागी को ग्राहक पंचायत में भेजा गया है। सुरेन्द्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद और ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं। फिलहाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मप्र और छग में आधा-आधा समय देकर नए प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति होने तक कामकाज देखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.