रायगढ़ में बड़ा हादसा: NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर...

Updated on 24-10-2025 03:09 PM
रायगढ़। रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में सुबह करीब 7 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्लांट के फार्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। रोज की तरह मजदूर अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक घना धुआं फैल गया।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए प्लांट को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.