महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा:मप्र में मराठी भाषा सिखाने का कोर्स शुरू करने वाली संस्थाओं को आर्थिक मदद देंगे

Updated on 29-12-2025 12:17 PM

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को जबलपुर में कहा कि अब मातृभाषा और इतिहास पर केवल गर्व करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों के हिसाब से नई पीढ़ी तैयार करनी होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा भी मातृभाषा को देने को प्राथमिकता दी गई है।

महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी समारोह में फडणवीस ने घोषणा की कि यहां जबलपुर में मराठी भाषा सिखाने के लिए कोई संस्था नया उपक्रम या कोर्स शुरू करती है तो महाराष्ट्र सरकार इसके लिए जरूरी आर्थिक मदद के साथ ही पूरा सहयोग करेगी।

फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने "स्वराज्य' के साथ " स्वधर्म' और "स्वभाषा' का नारा दिया था। पानीपत के युद्ध का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मराठों ने केवल अपने साम्राज्य के लिए नहीं, बल्कि समूचे भारत की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी।

मराठी व्यक्ति कभी संकुचित विचार नहीं रखता। मराठियों का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्रव्यापी और वैश्विक होता है। फडणवीस ने प्रशांत पोल की पुस्तकों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का सच्चा इतिहास साक्ष्यों के साथ सामने आ रहा है और पुरानी भ्रांतियों को तोड़ रहा है।

वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री मोहन यादव

वर्चुअली जुड़े सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र व महाराष्ट्र का रिश्ता केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि संत परंपरा, सांस्कृतिक चेतना व समाज सुधार की साझी विरासत से जुड़ा है। छत्रपति शिवाजी के विचारों के आधार पर बाजीराव पेशवा, शिंदे, होलकर व गायकवाड़ राजवंशों ने मप्र के विकास व संस्कृति के संरक्षण में अहम योगदान दिया है। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी विचार रखे।

दीदी-जीजा के घर भी गए

जबलपुर से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पुराना नाता है। उनकी दीदी सुमेधा और जीजा यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशांत पोल जबलपुर में ही निवास करते हैं। कार्यक्रम के बाद फडणवीस उनके घर भी गए। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की फोटो गैलरी का शुभारंभ भी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.