महाराष्ट्र : फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थीं, पैरों पर गिरकर बेटे ने दी CRPF चयन की खबर तो फूटकर रोईं मां

Updated on 19-01-2026 11:40 AM
सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक युवक का सीआरपीएफ में सिलेक्शन हुआ तो वह खुशी से झूम उठा। वह जल्दी से जल्दी यह खुशखबरी अपनी मां को देना चाहता था। वह मां के पास पहुंचा। मां उस समय रोज की तरह फुटपाथ पर सब्जियां बेच रही थीं। वह सब्जी बेचने के लिए आवाजें लगा रही थीं, बेटा उनके पांव में गिरा और आशीर्वाद लिया। मां को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने पूछा और जब बेटे के चयन का पता चला तो उसे सीने से चिपकाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। हालांकि उनकी आखों के ये आंसू खुशी के थे, इस पल को जिसने देखा, वह ही भावुक हो गया।

मामला कुडाल तालुका के पिंगुली गांव का है। गोपाल सावंत की मां फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर परिवार चलाती थीं। बेटे का सपना सेना में जाने का था। वह लंबे समय से तैयारी कर रहा था। जब सीआरपीएफ चयन की लिस्ट में उसका नाम आया तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा।

दौड़ते हुए मां के पास पहुंचा

उसके साथ उसके दोस्त थे। वह दोस्तों के साथ दौड़ते हुए उस जगह पहुंचा, जहां उसकी मां सब्जियां बेच रही थीं। बेटे को तेजी से अपनी ओर आता देख मां को समझ नहीं आया। इधर बेटा आते ही उनके पैरों पर लेट गया। मां ने उसे उठाया और बेटे ने बताया कि उसकी सीआरपीएफ में चयन हो गया है। मां ने फुर्ती से उसे अपने सीने से चिपका लिया और रोने लगीं। उसके बाद मां-बेटा दोनों एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए।

दोस्त ने बनाया वीडियो

गोपाल के एक दोस्त ने इस क्षण को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फुटपाथ की ओर इशारा करते हुए कहा, 'यहीं से सब कुछ शुरू हुआ था। वह यहां हर दिन काम करती थी ताकि उसका बेटा बड़े सपने देख सके।' वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं बस यही चाहती थी कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।'


मां-बेटे के भावुक क्षण का हर कोई हुआ मुरीद

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर विलास कुडालकर ने शेयर किया, उन्होंने लिखा, 'पिंगुली के शेतकर वाडी के गोपाल सावंत का सीआरपीएफ में चयन हो गया है और वह देश की सेवा करने जा रहे हैं। कुडाल नगर पंचायत में फुटपाथ पर व्यापार कर रही अपनी मां को यह खुशखबरी सुनाते हुए गोपाल का यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है।' एक X यूजर ने लिखा, 'सचमुच आज उस मां को उसकी मेहनत का फल मिल गया। वह बहुत भाग्यशाली है कि उसे ऐसा बेटा मिला।'एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'बेटे ने बहुत अच्छी परवरिश की है और उस मां ने वाकई ऊंचे आदर्श स्थापित किए हैं, उसका दृढ़ संकल्प हम सब से कहीं अधिक मजबूत था!'
एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, 'ऐसी दुनिया में जहां प्यार शर्तों के साथ आता है और समय के साथ फीका पड़ जाता है, एक मां का प्यार अद्वितीय है, मौन, निस्वार्थ और अनंत। वह आपको उस तरह से प्यार करती है जिस तरह से दुनिया कभी नहीं कर सकती, इसलिए नहीं कि आप क्या बनते हैं, बल्कि इसलिए कि आप अस्तित्व में हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उसे भगवान कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.