नर्सिंग कालेज घोटाले के विरोध में मप्र युवा कांग्रेस ने छेड़ा सत्याग्रह, जीतू पटवारी भी हुए शामिल

Updated on 02-07-2024 01:16 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले के विरोध में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू कर दिया है। सत्याग्रह स्थल पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी पहुंच गए हैं। यहां पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह की अगुआई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में सरकार छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में बड़े अधिकारियों और जिम्मेदार मंत्री को छोड़ा जा रहा है। मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं का आरोपि है कि इस नर्सिंग कॉलेज घोटाले की वजह से हजारों नर्सिंग छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है। वहीं व्यापमं के बाद नर्सिंग का इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद देश भर में मप्र की छवि खराब हुई है। यदि सरकार जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो आने वाले समय में भी घोटाले नहीं रुकेंगे।

कल किया था मंत्री के बंगले का घेराव

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सदन में इस पर तुरंत चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया था। वहीं सदन के बाहर भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव किया था। विश्वास सारंग फिलहाल सहकारिता, खेल व युवा कल्याण मंत्री हैं। कांग्रेस नर्सिंग कालेज घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और मंत्री सारंग के इस्तीफे की मांग कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.