मध्‍य प्रदेश पुलिस में होगी 7500 पदों पर भर्तियां, पुलिस जवान के शहीद होने पर परिवार को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Updated on 19-07-2024 12:50 PM
भोपाल। मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। मध्‍य प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए इस वर्ष 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी
सीएम ने कहा कि मध्‍य प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के तहत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में स्वर मेघ कार्यक्रम के तहत मप्र पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर और महापौर मालती राय उपस्थित थीं। प्रदेश में करीब 330 पुलिसकर्मी पुलिस बैंड के सदस्य के रूप में प्रशिक्षित हुए हैं।
ये स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जिलों में प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड की व्यवस्था रहेगी, इसके लिए विधिवत रूप से भर्तियां की जाएंगी। प्रदेश के 340 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से सभी जिलों में पुलिस बैंड की शुरुआत कर दी है।

भोपाल में बनेगा 50 बिस्तर क्षमता वाला पुलिस अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र पुलिस में 7500 पदों पर भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भोपाल में 50 बिस्तर क्षमता के पुलिस अस्पताल का भी लोकार्पण किया जाएगा। यदि मध्यप्रदेश पुलिस का कोई जवान शहीद होता है तो एक करोड़ रुपए की राशि में से 50 प्रतिशत पत्नी और 50 प्रतिशत की राशि माता-पिता को प्रदान की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस ने निश्चित समय में थानों की सीमाओं का भी पुनर्निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को किया है, जिससे 22 हजार गांवों को इसका लाभ मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.