MP में आदतन अपराधी की नई परिभाषा, पांच साल में एक जैसे केस में दो से ज्यादा बार जेल जाने वाले इसमें होंगे शामिल

Updated on 23-01-2026 11:55 AM

भोपाल। चोरी, मारपीट या फिर किसी दूसरे अपराध में पांच वर्ष में दो बार जेल पहुंचे तो आदतन अपराधी माने जाएंगे। इसके बाद पैरोल आसानी से नहीं मिलेगी। सुरक्षा के प्रबंध भी कड़े कर दिए जाएंगे। प्रदेश की जेलों के लिए पहली बार आदतन अपराधी की परिभाषा निर्धारित की जा रही है। मध्य प्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह अधिनियम में इसका प्रविधान किया जा रहा है। अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तावित नियमों में इसे शामिल किया जाएगा।

बता दें कि यह अधिनियम सरकार ने लगभग एक वर्ष पहले लागू करने की तैयारी की थी, पर नियमों को अंतिम रूप अभी तक नहीं दिया जा सका है, जिससे देरी हो रही है। जेल मुख्यालय द्वारा प्रस्तावित नियमों का विधि विभाग और जेल विभाग बारीकी से परीक्षण कर रहे हैं। मुख्यालय ने अधिनियम के अंतर्गत लगभग एक हजार नियम प्रस्तावित किए हैं। आदतन अपराधी के अतिरिक्त नियमों में कुछ और परिवर्तन विधि और जेल विभाग ने सुझाया है।

राज्य सरकार नया एक्ट प्रभावी करने जा रही है

इन्हें अंतिम रूप दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले अधिनियम प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में आदर्श कारागार अधिनियम तैयार किया था, जिसे सभी राज्यों को अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन कर लागू करने के लिए कहा था। इसी संदर्भ में राज्य सरकार नया एक्ट प्रभावी करने जा रही है। इसके लागू होने के बाद जेलों का नाम बंदीगृह एवं सुधारात्मक संस्था हो जाएगा। कैदियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। अवकाश के नियम भी सरल किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.