लग्जरी लाइफ, 46 देशों का टूर... कितनी संपत्ति के मालिक थे डिजिटल स्टार अनुनय सूद, 32 साल की उम्र में छोड़ दी दुनिया

Updated on 06-11-2025 02:53 PM
दुबई: यूएई के दुबई में रहने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के निधन हो गया है। वे महज 32 साल के थे। डिजिटल दुनिया के स्टार अनुनय की मौत की खबर जब उनके लाखों चाहने वालों को जब सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तो वे हैरान रह गए। अनुनय के परिवार ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है। अनुनय सूद के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। वह 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन साल के लिए फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल थे।

अनुनय सूद की फोर्ब्स प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं का विवरण देकर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में दुबई में अपनी डिजिटल परफॉर्मेंस और मार्केटिंग एजेंसी स्थापित की। अनुनय ने अब तक 46 देशों का दौरा किया था और दुनिया के सभी 195 देशों और क्षेत्रों की यात्रा करने का लक्ष्य रखा हुआ था।

अनुनय सूद की संपत्ति

अनुनय सूद को भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैवल इनफ्लुएंसरों में गिना जाता था। वह अपनी फोटोग्राफी और अनोखी कहानी कहने वाली शैली के लिए मशहूर थे। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर के रूप में स्विटजरलैंड टूरिज्म, विजिट सऊदी और न्यूजीलैंड टूरिज्म जैसे दुनिया के प्रमुख टूरिज्म बोर्ड के साथ कोलैब्रेशन किया था। अनुनय ने दो साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में बताया था कि वह बॉस के घर में व्लॉग करने वाले पहले यूट्यूबर हैं। वीडियो में सूद प्रतियोगियों से मिले थे।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में इन्फ्लुएंसल एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के हवाले से अनुनय सूद की संपत्ति लगभग 7-8 करोड़ रुपये बताई गई है। इसका अलावा इंस्टाग्राम पर ब्रांड डील से उन्हें कथित तौर पर 3800 से 5200 डॉलर हर महीने और यूट्यूब पर 400 से 9000 डॉलर हर महीने की आमदनी हुई।

मौत के कारणों का नहीं चला पता

इस बीच अनुनय सूद की मौत के बारे में जानकारी देते हुए उनके परिवार ने प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा है। अभी तक सूद की मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आखिरी समय में वह अमेरिका के लास वेगास में थे। लास वेगास के अधिकारियों ने भी अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है। अनुनय के निधन से टूरिज्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक सदमे में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
Advt.