पूरन, मयंक और बिश्नोई को रिटेन कर सकती है LSG:दो अनकैप्ड प्लेयर्स भी शामिल

Updated on 29-10-2024 04:59 PM

IPL-2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कैरेबियन विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन, भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव और स्पिनर रवि बिश्नोई को रिटेन कर सकती है। रिटेंशन लिस्ट जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक LSG सिर्फ तीन कैप्ड खिलाड़ियों को ही अपने साथ रखेगी, जबकि दो अनकैप्ड खिलाड़ी भी रिटेन किए जा सकते हैं। अनकैप्ड प्लेयर्स में आयुष बदोनी और मोहसिन खान का नाम सामने आ रहा है। LSG के पास एक राइट टू मैच (RTM) कॉर्ड भी है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि लखनऊ फ्रेंचाइजी कप्तान केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी ।

पूरन को 18 करोड़ मिल सकते है

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने लखनऊ को अकेले दम पर कई मैच जीताए हैं। वे टीम के पहले रिटेंशन हो सकते हैं। उन्हें 18 करोड़ रुपए का स्लॉट मिल सकता है। दूसरे और तीसरे स्थान पेस सेंसेशन मयंक यादव और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को रखा जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी 14 और 11 करोड़ रुपए देगी। इन तीन खिलाडियों को रिटेन करने पर लखनऊ की टीम को कुल 51 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

4 करोड़ रुपए में एक अनकैप्ड प्लेयर्स

युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा वे IPL में भी लखनऊ की टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। इस वजह से 4 करोड़ की कीमत में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में उन्हें रिटेन किया जा सकता है।

उनके अलावा 6 फुट 3 इंच के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के भी रिटेन किए जाने की खबर है। मोहसिन भी अभी तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं। इसी वजह से वह अभी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर 4 करोड़ में ही रिटेन किए जा सकते हैं।

हैदराबाद क्लासेन, कमिंस को रिटेन करने को तैयार

सनराइजर्स हैदराबाद रियाद में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले साउथ अफ्रीका के पावर हिटर हेनरिक क्‍लासेन को 23 करोड़ रुपए में पहले खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल है।

सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन रिटेंशन डील में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ट्रेविस हेड और फ्रेंचाइजी के कप्तान पैट कमिंस को 18 करोड़ में रिटेन कर सकती हैं। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ में रिटेन किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी भी रिटेन करेगी।

राजस्थान से संजू, बटलर, यशस्वी के नाम

राजस्थान रॉयल्स की टीम से चार खिलाड़ी रिटेन किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कप्तान संजू सैमसन, बैटिंग ऑल-राउंडर रियान पराग, ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के नाम सामने आ रहे हैं। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पहला स्पॉट दिया जा सकता है। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की फ्यूचर इन्वेस्टमेंट में से एक है। IPL-2024 में उन्होंने 52 की औसत से 573 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.