विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में मध्यप्रदेश की बाघ प्रिंट हस्तकला का सजीव प्रदर्शन

Updated on 26-07-2024 12:26 PM

नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के भारत मंडपम में आयोजित 46वें सत्र में मध्यप्रदेश के शिल्पगुरू श्री मोहम्मद यूसुफ खत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री मोहम्मद बिलाल खत्री विख्यात बाघ प्रिंट हस्तकला का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को वे बाघ प्रिंट की बारीकियां समझा रहे हैं। सत्र में विदेशी प्रतिनिधि अपने हाथों से बाघ ठप्पा छपाई का अनुभव कर रहे हैं और छपाई के सैंपल को अपने साथ अपने देश लेकर जा रहे हैं। सत्र के सभी प्रतिभागियों को बाघ प्रिंट के परिधान बहुत लुभा रहे हैं और वे बाघ प्रिंट विरासत को संजोने में श्री युसूफ खत्री और श्री बिलाल खत्री के योगदान की प्रशंसा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व धरोहर समिति का 46वें सत्र 21 से 31 जुलाई 2024 तक भारत में आयोजित हो रहा है, जिसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सत्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘अतुल्य भारत’ प्रदर्शनी लगाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.