स्वाति मालीवाल केस में बिभव की रिमांड का आखिरी दिन, आज कोर्ट में होगी पेशी

Updated on 23-05-2024 11:48 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को आज तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में कोर्ट ने 18 मई को उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर भेजा था। आज बिभव की रिमांड खत्म हो रही है।

दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल से मारपीट केस में आज केजरीवाल की पत्नी और उनके माता-पिता से पूछताछ करने वाली थी। केजरीवाल ने बुधवार (22 मई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस टीम आज दिल्ली सीएम आवास नहीं जाएगी।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था। उसमें उन्होंने बताया कि वह CM आवास के अंदर तब गई थीं, जब CM के माता-पिता और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल वहां मौजूद थीं। वह उनसे मिलकर बाहर आ गईं। इसलिए पुलिस उनका बयान लेने के लिए दो दिन का समय मांग रही है।

राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने CM हाउस में उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज की थी। बिभव को CM हाउस से 18 मई अरेस्ट किया गया था।

स्वाति से मारपीट पर केजरीवाल बोले- घटना मेरे सामने नहीं हुई
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (22 मई) को स्वाति मालीवाल और अपने PA बिभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट पर पहली बार बयान दिया। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा, 'यह घटना मेरे सामने नहीं हुई है। मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।' केजरीवाल ने आगे कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है। इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते।

स्वाति बोलीं- मेरा चरित्र हरण कराया गया

केजरीवाल के बयान के बाद स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई। मुझे BJP का एजेंट बुलाया गया। मेरा चरित्र हरण कराया गया। एडिट करके वीडियो लीक की गई। मेरी विक्टिम शेमिंग करी गई।'

दिल्ली पुलिस जांच के लिए बिभव को मुंबई लेकर गई थी
दिल्ली पुलिस PA बिभव कुमार को लेकर iPhone का डेटा रिकवर करने के लिए मंगलवार को मुंबई लेकर गई थी। बुधवार को पुलिस वापस दिल्ली लौट आई। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया था।

इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में बिभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में लगी है, क्योंकि पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल का डेटा मिलने से इस मामले के अहम सुराग हाथ आ सकते हैं। यही वजह है कि जांच टीम बिभव को लेकर मुंबई गई थी।

केस की जांच SIT को
मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। SIT को नॉर्थ दिल्ली की DCP अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के 3 अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। SIT जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उधर, पुलिस ने 13 मई को स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त CM आवास में मौजूद में स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए, उन्हें जांच के लिए फोरेंसिंक लेबोरेट्री (FSL) भेजा गया है।

20 मई को बिभव के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट हुआ था

13 मई को हुई घटना के बारे में जानने के लिए दिल्ली पुलिस 20 मई को बिभव कुमार को CM हाउस भी ले गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस बिभव को शाम करीब 5.45 बजे CM हाउस पहुंची और शाम 7.26 बजे बाहर निकली।

बिभव कुमार फिलहाल 23 मई तक दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव की 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की ही रिमांड मिली। बिभव पर 13 मई को CM आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है।

17 मई को स्वाति के साथ सीन रीक्रिएट किया गया

17 मई की शाम 6.30 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर पहुंची थी। टीम ने उनके साथ घटना का सीन रीक्रिएट किया था। समझा था कि 13 मई को क्या-क्या हुआ था। शाम करीब 7:10 बजे टीम बाहर निकली थी।

LG ने कहा, स्वाति ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ पर भी चिंता जताई
स्वाति मालीवाल केस में LG वीके सक्सेना ने कहा, 'मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं।'

सक्सेना ने कहा, 'कल मैं स्वाति से मिला, उन्होंने दुखी मन से मुझे फोन किया। अपने दर्दनाक अनुभव और अपने ही सहकर्मियों द्वारा उसे दी जाने वाली धमकी के बारे में बताया। स्वाति ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ पर भी चिंता व्यक्त की।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.