बोर्ड परीक्षा में फेल 3 लाख स्टूडेंट को आखिरी मौका:दूसरे चरण में 28 अगस्त तक भर सकते हैं 'रुक जाना नहीं योजना' के तहत फॉर्म

Updated on 28-05-2024 01:04 PM

अगर आप 10वीं-12वीं में फेल हो गए हैं, और इस साल ही पास होना चाहते हैं तो आप राज्य ओपन बोर्ड से 'रुक जाना नहीं योजना' के तहत फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म अगस्त से पहले भरना होगा, क्योंकि इसके पहले चरण में करीब 2 लाख 46 हजार छात्रों ने फॉर्म भरे हैं, इसका दूसरा एग्जाम दिसंबर माह में होगा, जिसके लिए आपको 28 अगस्त में इसका फॉर्म भरना होगा। बता दें कि दसवीं-बारहवीं में कुल 5.60 लाख स्टूडेंट्स फेल हुए थे इसमें से करीब छात्रों ने राज्य ओपन बोर्ड से पहले सेशन में फॉर्म भरा है, अब साल 2024 वाले सेशन के छात्रों को इसके बाद एक मौका और दिया गया है।

अभी भी छात्रों के पास मौका

राज्य ओपन बोर्ड के डायरेक्टर प्रभात राज तिवारी कहते हैं कि रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत छात्र अभी भी अप्लाई कर सकते हैं, इसके दूसरे चरण के एग्जाम दिसंबर में होंगे इसके लिए आपको 28 अगस्त तक अप्लाई करना होगा। इसके लिए दसवीं बारहवीं के सिर्फ वही छात्र पात्र होते हैं जो दसवीं में दो से अधिक और बारहवीं में 1 से अधिक सब्जेक्ट में फेल हुए हैं। वह छात्र फिर से तैयारी करके अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए छात्र ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभी तक कुल 2 लाख 46 हजार छात्रों ने फॉर्म भरे हैं। तीन लाख से अधिक छात्रों के पास एक और मौका है वह जल्द से जल्द ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एमपी ऑनलाइन या फिर राज्य ओपन बोर्ड की वेबसाइट से वह खुद मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते हैं।

36 प्रतिशत फेल छात्र आठ साल में हुए हैं पास
'रुक जाना नहीं योजना' साल 2016 में शुरू हुई थी। इसमें अभी तक कुल 14 लाख से अधिक वह छात्र भाग ले चुके हैं जो माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में फेल हुए हैं। इसमें 5 लाख 31 हजार छात्र पास हुए हैं। इस तरह से पिछले आठ सालों में इस योजना के तहत 36 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

रुक जाना नही योजना क्या है?
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस सरकारी योजना को वर्ष 2016 में किया गया था। इस योजना में 10वीं तथा 12वीं के फेल हुए छात्र अप्लाई कर सकते हैं। साल में 2 बार परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का आयोजन साल में पहली बार परीक्षा जून में और दूसरी बार दिसंबर में किया जाता है। हर सब्जेक्ट में फेल विद्यार्थी भी इस योजना में भाग ले सकते हैं।

जो एग्जाम मिस कर गए थे वह भी दे सकते हैं
मध्य प्रदेश की रुक जाना नहीं योजना के तहत जो छात्र किसी कारणवश 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। वह भी दोबारा इस योजना के तहत एग्जाम दे सकते हैं। अगर कोई छात्र किसी कारण मई में इस एग्जाम को नहीं दे पाता। तो वह दिसंबर में दोबारा इस योजना के तहत होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकता है। जानकारी के अनुसार साल 2024 में 3.58 लाख छात्र दसवीं और 2 लाख से अधिक छात्र बारहवीं में फेल हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.