छत्तीसगढ़ में जमीन महंगी...बृजमोहन ने सरकार को घेरा:कहा-सरकार असमंजस की स्थिति में, समिति बनाने रखी मांग

Updated on 05-12-2025 12:23 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस फैसले को लेकर पूरी तरह से असमंजस की स्थिति में है।

बृजमोहन ने आरोप लगाया कि सरकार बिना अध्ययन, बिना जनसुनवाई और बिना पारदर्शिता के फैसले ले रही है, जिसका सीधा असर आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। बता दें कि सांसद ने इससे पहले भी पुनर्विचार करने की मांग पर CM साय को पत्र लिखा था।

बयान देने से पहले लिख चुके सीएम को पत्र

सांसद बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर गाइडलाइन बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने की मांग कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा है कि सरकार के निर्णयों में स्थिरता नहीं दिख रही।

सांसद ने कहा कि प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त पहले ही मंद है। किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में गाइडलाइन में बढ़ोतरी से स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क बढ़ जाएगा, जिससे जमीन लेना और मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने मांग रखी कि सरकार एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करे, जिसमें राजस्व विभाग के विशेषज्ञ, रियल एस्टेट प्रतिनिधि और किसान संगठन शामिल हों, ताकि दरें व्यावहारिक और जनहित में तय की जा सकें।

अब पढ़े सांसद ने सीएम को भेजे पत्र में क्या लिखा था

बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को भेजे पत्र में लिखा था कि प्रदेश में बिना किसी जन-परामर्श, बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन और बिना सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के कलेक्टर गाइड लाइन दरों में अनियोजित वृद्धि कर दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में अनेक वर्गों में असंतोष उफान पर है।

किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर-उद्यमी, मध्यम वर्ग, छोटे रियल एस्टेट क्षेत्र और निवेशक - सभी इस निर्णय के खिलाफ है व्यापक विरोध को देखते हुए यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट लिखा था कि यह वृद्धि ‘‘इज ऑफ लिविंग'' और ‘‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस'' दोनों के विपरीत है और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर सीधी चोट है।

राजनैतिक दल भी विरोध में

छत्तीसगढ़ सरकार के जमीन की रजिस्ट्री दर में बढ़ोत्तरी करने के बाद राजनैतिक दल भी विरोध में है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला भी जलाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार (3 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सरकार को निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.