लैंड फॉर जॉब स्कैम- तेजप्रताप और हेमा को मिली जमानत:50 हजार के मुचलके पर बेल

Updated on 11-03-2025 01:58 PM

लैंड फॉर जॉब केस में आज यानी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर बेल दी है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे थे।

लैंड फॉर जॉब केस के वकील वरूण जैन ने बताया- '1 सिक्योरिटी और 50 हजार मुचलके पर जमानत दी गई है। गवाहों से टेम्परिंग नहीं करना है। देश छोड़कर जाने से पहले कोर्ट को बताना होगा। इस कंडीशन पर बेल दी गई है।'

'तेजस्वी और लालू यादव को पहले ही बेल मिल गई थी। आज कुल 70 आरोपियों को समन जारी था। जिसमें 3-4 को समन नहीं मिला था। करीब 50 आरोपी आज कोर्ट में पेश हुए। जिन्होंने आज बेल याचिका दायर की थी, उन्हें जमानत मिल गई है।'

25 फरवरी को कोर्ट ने आरोपियों को भेजा था समन

इससे पहले 25 फरवरी को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने CBI की ओर से दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन भेजा था।

तीनों लोगों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया था। इस केस में CBI ने लालू यादव समेत 78 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

चार्जशीट में 30 लोक सेवक आरोपी हैं। CBI ने बताया था, 'हमने कोर्ट से रेलवे बोर्ड के अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ केस की अनुमति ले ली है। उनके खिलाफ गवाहों की लिस्ट भी तैयार है। आगे कोर्ट इस मामले में फैसला लेगा।'

इससे पहले 16 जनवरी को अदालत ने कहा था, 'यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण देना होगा।'

जनवरी 2024 में लालू-तेजस्वी से हुई थी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब्स मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

ED सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए थे। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे। पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे।

वहीं, तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.