ललित मोदी का आरोप- IPL में अंपायर फिक्सिंग होती थी:कहा- श्रीनिवासन ने ऑक्शन भी फिक्स किया; सुष्मिता सेन को डेट कर चुके IPL फाउंडर

Updated on 28-11-2024 02:42 PM

IPL के फाउंडर ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि टूर्नामेंट में अंपायर फिक्सिंग हुआ करती थी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक एन श्रीनिवासन तो CSK के मैचों में चेन्नई के अंपायर ही लगाते थे। यहां तक कि उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रूय फ्लिंटॉफ को खरीदने के लिए ऑक्शन तक फिक्स कर दिया था।

मोदी ने यूट्यूबर राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया। मोदी ने 2010 में भारत छोड़ दिया था, उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जान से मारने की धमकी मिलने के कारण उन्होंने देश छोड़ा था। हालांकि, इसी दौरान उन पर BCCI ने 253 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। जुलाई 2022 में मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के डेट करने की बात भी सामने आई थी।

फ्लिंटॉफ का चेन्नई में जाना तय था 

राज शमानी ने यू्ट्यूब पर ललित मोदी के साथ वीडियो पॉडकास्ट रिलीज किया। इसमें मोदी ने कहा कि 2009 IPL से पहले ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपना नाम रजिस्टर कराया। तब CSK के मालिक और BCCI सेक्रेटरी एन श्रीनिवासन ने कहा कि फ्लिंटॉफ उनकी टीम में ही जाना चाहिए। मोदी ने फिर बाकी टीमों से कह दिया कि ऑक्शन में वह फ्लिंटॉफ के लिए बोली न लगाए। ऑक्शन में ऐसा ही हुआ और फ्लिंटॉफ को CSK ने 1.55 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। तब ऑक्शन में बोली डॉलर से लगाई जाती थी।

श्रीनिवासन ने अंपायर भी फिक्स किए 

ललित मोदी ने आगे कहा, श्रीनिवासन ने IPL में अंपायर तक फिक्स किए थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के लिए चेन्नई के अंपायर अपॉइंट किए थे। श्रीनिवासन का मानना था कि IPL सक्सेसफुल नहीं होगा। जब टूर्नामेंट सक्सेसफुल हो गया तो उन्होंने खुद ही अंपायर फिक्सिंग करना शुरू कर दिया।

2010 में BCCI ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

ललित मोदी 2010 तक BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे। उन्हें मुंबई और चेन्नई के बीच उस साल के फाइनल के बाद BCCI से निकाल दिया गया। BCCI ने उन पर 253 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। तब श्रीनिवासन BCCI सेक्रेटरी थे।

ललित मोदी की कंट्रोवर्शियल जिंदगी, 14 साल पहले देश छोड़कर भागे

ललित मोदी ने IPL की शुरूआत की थी। वह 2005 से 2010 तक ‌BCCI के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे। 2010 में ललित को धांधली के आरोप में IPL कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें BCCI से भी सस्पेंड कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों के बाद 2010 में ललित देश से फरार हो गए थे।

उनकी निजी जिंदगी भी कम कंट्रोवर्शियल नहीं रही। उन्हें अपनी मां की सहेली मीनल से प्यार हो गया था, जो उनसे उम्र में करीब 10 साल बड़ी थीं। परिवार वालों के खिलाफ जाकर उन्होंने मीनल से शादी की थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.