कृतिका कामरा ने बताई थी करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की वजह, चौबीसों घंटे साथ रहते पर एक्ट्रेस को था इस बात का दुख
Updated on
11-12-2025 02:44 PM
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने हाल ही गौरव कपूर संग अपना रिलेशनशिप ऑफशियल किया और तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद से ही फैंस के बीच हलचल मच गई। इससे पहले कृतिका कामरा नाम एक्टर जैकी भगनानी संग जुड़ा था और कभी वह करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में भी रही थीं। गौरव कपूर संग कृतिका का रिश्ता जगजाहिर हुआ, तो उनका करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप भी चर्चा में आ गया। दोनों के बीच 'कितनी मोहब्बत है' के शूट के दौरान अफेयर शुरू हुआ था, पर बाद में ब्रेकअप हो गया था। कृतिका ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह बताई थी।
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप साल 2009 में शुरू हुआ था और 2011 में ब्रेकअप हो गया था। एक समय पर यह टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार था। जब ब्रेकअप हुआ तो कृतिका और करण के फैंस को तगड़ा धक्का लगा था। अब कृतिका का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा संग ब्रेकअप के बारे में बात की थी।
कृतिका बोली थीं- करण कुंद्रा ने मुझे कभी प्रपोज नहीं किया, चौबीसों घंटे साथ रहे
कृतिका कामरा ने साल 2012 में हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि करण कुंद्रा से अलग होने का कोई खास कारण नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके बीच कोई झगड़ा नहीं होता था, लेकिन नए शोज में बिजी रहने के कारण उनके रिश्ते पर असर पड़ा। यह बहुत दुख की बात है कि हम अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाए। हमारा इमोशनल कनेक्शन था। हम चौबीसों घंटे साथ रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।'
'कोई प्लानिंग नहीं की थी, शादी की बात भी नहीं'
कृतिका ने आगे कहा था, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने कभी लाइफ को लेकर प्लानिंग नहीं की थी कि पांच साल में शादी करेंगे या ऐसा कुछ। ब्रेकअप की भी कोई बात नहीं हुई। ऐसा कभी नहीं हुआ कि अरे, सब खत्म हो गया। आज भी हमारे बीच एक सहजता है और हम किसी भी बात पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं। अगर हम कुछ नया करते हैं, या हममें से किसी को कोई सलाह चाहिए होती है, तो हम सबसे पहले एक-दूसरे को फोन करते हैं।'
करण अब तेजस्वी प्रकाश तो कृतिका, गौरव को कर रहीं डेट
कृतिका और करण कुंद्रा के बीच आज एकदम सहज रिश्ते हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। जहां करण कुंद्रा अब तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, वहीं कृतिका भी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और टीवी प्रेजेंटर-एक्टर गौरव कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…