कोलकाता हाईकोर्ट ने हावड़ा में रामनवमी जुलूस की इजाजत दी:भाजपा-विहिप की चेतावनियों के बीच पश्चिम बंगाल सरकार अलर्ट

Updated on 04-04-2025 04:57 PM

रामनवमी 6 अप्रैल को है, लेकिन पश्चिम बंगाल के 14 जिलों में तनाव बढ़ने लगा है। राज्य सरकार भी तनाव है, इस वजह से नौ अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। गुरुवार से कोलकाता, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, पूर्व और पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार में अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती शुरू कर दी गई है।

इन जिलों में बीते दो दिन से हिंसा की छुटपुट घटनाएं होने के चलते समुदायों के बीच ज्यादा तनाव बना हुआ है। दक्षिण बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुप्रतिम सरकार ने बताया कि हमें रामनवमी की आड़ में अशांति फैलाने की साजिश का खुफिया इनपुट मिला है।किसी तरह का उपद्रव न हो, इसलिए सख्ती बढ़ा दी गई है।

हिंदू पक्ष की अर्जी पर कोलकाता हाईकोर्ट ने हावड़ा में तय रूट पर सशर्त जुलूस की इजाजत दे दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जुलूस में हथियार लेकर नहीं आएगा। इधर हाईकोर्ट ने पुलिस को जुलूस की निगरानी करने का आदेश दिया है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने भी आदेश निकाल दिया है कि रामनवमी के जुलूस में कोई भी हथियार लेकर नहीं निकलेगा। वहीं, भाजपा के सियासी रूप से मजबूत गढ़ उत्तर बंगाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी जिलों में ज्यादा फोर्स लगाया है। खुद सीएम ममता बनर्जी ने सभी समुदायों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

रामनवमी को लेकर सियासत तेज

7 साल से बंगाल में रामनवमी राजनीति का नया हथियार बन गया है। बीते दिनों मालदा के मोथाबाड़ी में रामनवमी रैली रिहर्सल के तौर पर निकाली गई, जिससे सांप्रदायिक तनाव हुआ। पुलिस ने भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी को मौके पर नहीं जाने दिया। विहिप ने एक लाख श्रीराम महोत्सव आयोजन का ऐलान किया।

शुभेंदु ने नंदीग्राम में अयोध्या की तर्ज पर एक विशाल राम मंदिर बनाने का ऐलान कर दिया है। इसकी आधारशिला वे रामनवमी को रखेंगे। भाजपा ने भी चेतावनी दी है कि यदि रैलियों पर हमले हुए तो हिंदू चुप नहीं बैठेंगे। जवाबी हमले करेंगे। विहिप के पूर्वी क्षेत्र के सचिव अमिय सरकार ने  बताया कि रामनवमी पर पूरे बंगाल में दो हजार रैलियां निकालेंगे। इसमें 5 लाख तक लोग आएंगे।

संवेदनशील इलाकों में रैलियों पर ड्रोन से निगरानी की तैयारी

रामनवमी पर राज्य में इस बार दो हजार रैलियों का ऐलान हुआ है और डेढ़ करोड़ हिंदुओं के घरों से निकलने का दावा किया जा रहा है। अफवाहों पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। संवेदनशील इलाकों में निकलने वाली रैलियों पर ड्रोन से निगाह रखेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.