कोहली ने अक्षर के पैर छुए:फिलिप्स ने 0.62 सेकेंड में लपका विराट का कैच

Updated on 03-03-2025 02:28 PM

चैंपियंस ट्रॉफी के 12वें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। दुबई स्टेडियम में श्रेयस अय्यर के 79 रन के दम पर भारत ने 249/9 का स्कोर बनाया। वरुण चक्रवर्ती के 5 विकेट के चलते कीवी टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर सिमट गई।

रविवार को रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कोहली का कैच लपका। विलियम्सन ने जडेजा का बाएं हाथ से डाइविंग कैच पकड़ा। भारतीय टीम लगातार 13वीं बार टॉस हारी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षर पटेल के पैर छूते विराट कोहली की हुई। सबसे पहले इसी मोमेंट की 2 तस्वीरें...

1. फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से डाइविंग कैच लिया

7वें ओवर में भारत का तीसरा विकेट गिरा। मैट हेनरी ने ओवर की चौथी बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। यहां बैकवर्ड पॉइंट में खड़े ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। फिलिप्स क्रीज से 23 मीटर दूर पॉइंट पोजिशन पर खड़े थे। उन्होंने कोहली का 11 रन पर कैच मात्र 0.62 सेकेंड में लपका।

2. गिल ने रिव्यू गंवाया

तीसरे ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा। मैट हेनरी ने ओवर की पांचवीं बॉल सामने की तरफ फेंकी, गिल ने शॉट खेला लेकिन बॉल मिस कर गए। कीवी टीम की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े रोहित शर्मा से बात करने के बाद गिल ने रिव्यू लिया। DRS में पता चला कि बॉल स्टंप को हिट कर रही थी। भारत ने यहां अपना रिव्यू गंवाया। गिल 2 रन बनाकर आउट हुए।

3. फील्डिंग करते समय सैंटनर का चश्मा गिरा

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर का फील्डिंग करते समय चश्मा गिर गया। भारतीय प्लेयर के शॉट पर सैंटनर ने डाइव लगाकर फील्डिंग की। यहां थ्रो करते समय सैंटनर का चश्मा गिर गया।

4. विलियम्सन ने एक हाथ से कैच लिया

30वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र के ओवर की दूसरी बॉल पर अक्षर ने स्वीप शॉट खेला। यहां शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े केन विलियम्सन के पीछे की तरफ भागकर डाइव लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

5. विलियम्सन ने बाएं हाथ से डाइविंग कैच लपका

46वें ओवर में भारत का सातवां विकेट गिरा। मैट हेनरी के ओवर की पांचवीं बॉल पर रवींद्र जडेजा ने कट शॉट खेला। यहां पॉइंट पर खड़े केन विलियम्सन ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लिया। जडेजा 16 रन बनाकर आउट हुए।

6. शमी के कंधे पर बॉल लगी

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में रन लेते समय मोहम्मद शमी को कंधे पर बॉल लगी। यहां हेनरी के ओवर की पांचवीं बॉल पर शमी ने मिड ऑफ पर शॉट खेला। दूसरा रन लेते समय फील्डर ने थ्रो किया और बॉल उनके शोल्डर पर लग गई। टीम फिजियो मैदान पर आए और शमी की जांच की।

7. चक्रवर्ती से विल यंग का कैच छूटा

चौथे ओवर में विल यंग को जीवनदान मिला। यहां हार्दिक की बॉल पर यंग ने सामने की तरफ शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर वरुण चक्रवर्ती ने दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। इतना ही नहीं, बॉल उनके पैर से लगकर बाउंड्री के बाहर भी चली गई।

8. राहुल ने विलियम्सन का कैच छोड़ा

11वें ओवर में केएल राहुल से केन विलियम्सन का कैच ड्रॉप हुआ। अक्षर पटेल के ओवर की आखिरी बॉल पर विलियम्सन ने कट शॉट खेला। बॉल उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर राहुल के दस्तानों में गई, लेकिन वे कैच नहीं कर सके।

9. विलियम्सन का कैच वरुण ने छोड़ा

20वें ओवर में केन विलियम्सन को दूसरा जीवनदान मिला। कुलदीप यादव के ओवर की दूसरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती से उनका कैच ड्रॉप हुआ। यहां विलियम्सन ने स्वीप शॉट खेला था।

10. बिना रिव्यू लिए ब्रेसवेल वापस लौटे

8वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को LBW आउट किया। ब्रेसवेल ने सामने की बॉल पर डिफेंस किया लेकिन बॉल बैट से पहले पैड पर जा लगी। अंपायर ने आउट दिया। ब्रेसवेल ने नॉन स्ट्राइकर विलियम्सन से चर्चा की और उन्होंने रिव्यू लेने से मना किया। बाद में पता चला कि बॉल ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी, अगर ब्रेसवेल DRS लेते तो वे नॉट आउट होते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.