"पात्रता" एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं

Updated on 27-07-2024 06:38 PM

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी अब "पात्रता एप" से आसानी से मिल सकेगी। अब यह भी आसानी से पता लग जाएगा कि यदि पात्रता है तो लाभ के लिए आवेदन कैसे और कहां करना पड़ेगा। कौन से जरूरी दस्तावेज देना होंगे।

इस "पात्रता एप" के उपयोग से अब सरकारी दफ्तरों में योजनाओ से संबंधित सामान्य जानकारी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले सक्रिय लोगों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

फिलहाल 10 विभागों की 37 प्रकार की योजनाओं की जानकारी "पात्रता एप" में शामिल है । जल्दी ही सभी विभागों की योजनाओं को "पात्रता" ऐप पर लाया जाएगा और इसे सभी विभागों की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।

सबसे ज्यादा योजनाओं की जानकारी श्रम और स्वास्थ्य विभागों की है। इसके अलावा जनमन आवास और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की भी जानकारी एप में है।

पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने श्रम कल्याण के लिए काम कर रहे हैं संगठनों , संस्थाओं और पंचायत राज प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे एक सुलभ संदर्भ के रूप में "पात्रता" एप का उपयोग कर अपने संपर्क में आने वाले सामान्य नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दें।

उल्लेखनीय है कि "पात्रता" एप ग्वालियर जिला प्रशासन की पहल पर आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है । यह एक एंड्रॉयड आधारित एप्लीकेशन है जिसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका उपयोग करने वाला नागरिक यह जान सकेगा कि उसे योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहां आवेदन करना है। उसका आवेदन एप्लीकेशन के माध्यम से संबंधित विभाग को मिल जायेगा।

समान्य रुप से ऑनलाइन प्लेटफार्म और वेब पेज पर योजनाओ की जानकारी उपलब्ध रहती है। इसके बावजूद आम नागरिकों की पहुंच नहीं बन पाती। सम्बन्धित विभाग भी सम्भावित लाभार्थियों तक निरंतर सूचना सम्पर्क नही बना पाता। इसके कारण योजनाओं के संभावित लाभार्थी विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों के पास बार-बार जाकर श्रम और ऊर्जा लगाते हैं। जो बुजुर्ग हैं या दिव्यांग है उन्हें भी परेशानी होती है। इस प्रकार सूचना संपर्क टूटने से योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। इस "पात्रता" एप का उपयोग कर अब कई प्रकार की बाधाएं दूर हो जाएंगी।

"पात्रता" एप का उपयोग कैसे करें?

"पात्रता" एप का उपयोग लॉगिन करके या बिना लॉगिन करके किया जा सकता है। इसे गूगल एप स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसमें निर्धारित 10 सामान्य जानकारी देने पर संभावित योजनाओं के संबंध में पात्रता की जानकारी मिल सकेगी है। इसमें योजना से संबंधित कार्यालय का पता और ईमेल दोनों दिए गए हैं। एप्लीकेशन में पात्रता के मापदंड दिए हैं और लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची दी गई है। योजना के क्या लाभ होंगे इसकी भी संक्षिप्त जानकारी है।

सबसे बड़ी सुविधा इसमें आवेदन का एक प्रारूप भी दिया गया है। योजना से संबंधित विभाग का पता, विभाग के कार्यालय का पता संबंधित अधिकारी का नाम और कार्यालय का शासकीय ईमेल दिया गया है। इसके माध्यम से आवेदन भी संबंधित कार्यालय को पहुंच जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग आवेदकों से संपर्क करेगा। उनके पात्रता संबंधी दस्तावेज का सत्यापन होगा और उसका निराकरण हो जायेगा।

"पात्रता" एप का उपयोग करने वालों की संख्या गांवों में लगातार बढ़ रही है। अब तक 36 हजार नागरिकों ने इसका उपयोग किया हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। उपयोगकर्ताओं ने "पात्रता" ऐप की समीक्षा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.