गोल्डन टच में चल रहे केएल राहुल भी नाच गए, जोमेल वार्रिकन ने ड्रीम डिलीवरी पर लिया विकेट

Updated on 10-10-2025 04:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर रनों की बरसात की। फिर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चौथी पारी में नाबाद शतक लगाकर इंडिया ए को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी राहुल ने शतक लगाया। सीरीज के दूसरे मैच में राहुल ने अच्छी शुरुआत की। वह पिच पर सेट हो चुके थे, फिर भी जोमेल वार्रिकन की टर्न को नहीं समझ पाए।

केएल राहुल स्टंप हो गए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। केएल राहुल 38 रनों की पारी खेलने के बाद स्टंप हो गए। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वार्रिकन को उनका विकेट मिला। राहुल ने अगले निकलकर गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन वह काफी टर्न हो गई। राहुल पूरी तरह चूक गए और विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप कर दिया। राहुल अचंभित रह गए और काफी समय तक पिच को ही देखते रहे।
वार्रिकन का यह पहला ही ओवर था। उनकी पहली दो गेंद 2.7 और 0.8 डिग्री घूमी थी। वहीं विकेट वाली बॉल में 8.4 डिग्री टर्न थी। केएल राहुल काफी लय में बैटिंग कर रहे थे। आउट होने से पहले उन्होंने 54 गेंदों पर 38 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल शुरुआत में खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। राहुल ने 5 चौकों के अलावा एक छक्का भी मारा। पहले विकेट के लिए उन्होंने यशस्वी के साथ 58 रनों की साझेदारी की।

भारत के लिए अच्छी खबर

जोमेल वार्रिकन की गेंद का टर्न होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत के पास तीन क्वालिटी स्पिनर हैं। अगर उनकी गेंद टर्न होनी शुरू हुई तो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा दिक्कत हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.