केकेआर ने बेंच पर रखा, अब ऑक्शन में लगेगी करोड़ों की बोली, अफगानिस्तान का नया स्पिनर तो तहलका है

Updated on 07-11-2024 04:54 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों की खान कहा जाता है। एक के बाद एक अफगानिस्तान से स्पिनर्स आते ही रहते हैं। राशिद खान ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया। फिर मुजीब उर रहमान और नूर अहमद ने भी अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाया। अब अफगानिस्तान का एक नया स्पिनर तहलका मचा रहा है। इस स्पिनर का नाम अल्लाह गजनफर है और उम्र सिर्फ 18 साल ही।

बांग्लादेश के खिलाफ किए 6 शिकार


अल्लाह गजनफर ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कमाल की बॉलिंग की। शारजाह में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 6.3 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें 26 रन देकर 6 विकेट लिए। वह मुख्य रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। यह अल्लाह गजनफर के वनडे करियर का सिर्फ छठा ही मुकाबला था। 19 साल से कम उम्र में बेस्ट स्पेल डालने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी कर ली है। वकार यूनिस ने भी 18 साल की उम्र में वनडे में 26 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

केकेआर ने बेंच पर रखा था


आईपीएल 2024 में अल्लाह गजनफर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्हें नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। लेकिन मुजीब उर रहमान चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में केकेआर ने गजनफर को सीजन की शुरुआत में ही अपने साथ जोड़ लिया था। लेकिन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें रिलीज भी कर दिया गया है, ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में अल्लाह गजनफर पर बड़ी बोली लग सकती है।

इंडिया ए को भी किया था परेशान


पिछले महीने ओमान में इमर्जिंग एशिया कप खेला गया था। इसके सेमीफाइनल में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए अल्लाह गजनफर ने 3 ओवर डाले। इसमें सिर्फ 14 रन देकर उन्होंने प्रभसिमरन सिंह और अभिषेक शर्मा को आउट किया था। 16 मैच के टी20 करियर में वह 29 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकोनॉमी 5.71 की ही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.