किंग चार्ल्स के गार्ड घोड़े ने पर्यटक को काटा :महिला टूरिस्ट बेहोश हुई, लंदन में घोड़े के पास फोटो खिंचवा रही थी

Updated on 24-07-2024 02:46 PM

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स की सुरक्षा टुकड़ी में शामिल एक गार्ड घोड़े ने पर्यटक पर हमला कर दिया। दरअसल, सेंट्रल लंदन के व्हाइटहॉल के बाहर एक महिला फोटो खिंचवा रही थी। उसके बगल में चार्ल्स का गार्ड घोड़े पर सवार था। अचानक ही उस घोड़े ने महिला को दाहिने हाथ पर काट लिया। महिला थोड़ी देर बाद बेहोश हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग की सेवा में मौजूद घोड़ों को सही ट्रेनिंग दी जाती है। हालांकि, अकसर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उन्हें परेशान कर देती है। सोशल मीडिया पर फुटेज में टूरिस्ट अक्सर इन घोड़ों के बेहद करीब खड़े नजर आते हैं।

घोड़ा जहां तैनात होता है वहां सावधानी बरतने के मैसेज के साथ एक बोर्ड पर साइन भी लगाया गया है। इस पर लिखा है, 'सावधान!, घोड़ा आपको काट भी सकता है। उसकी लगाम को न छूएं।' हालांकि, तस्वीरें खिंचवा रहे पर्यटक इस मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं।

पर्यटकों के ज्यादा करीब आने पर घबराते हैं घोड़े
व्हाइटहॉल के बाहर मौजूद रॉयल आर्मी के अधिकारियों ने कहा, "हम पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाते हैं। इसके बावजूद घोड़े के बहुत करीब आने पर उसके काटने का डर बना रहता है।"

कुछ दिन पहले ही गार्ड घोड़े ने ही एक भारतीय टूरिस्ट को भी काट लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टूरिस्ट महिला ने सलवार-सूट पहन रखा था। घोड़े के काटने पर वह अचानक से घबराकर लड़खड़ा जाती है। इसके बाद महिला की फोटो ले रहा शख्स उसे सहारा देता है और दोनों वहां से चले जाते हैं।

सड़क पर दौड़े थे शाही परिवार के बेकाबू घोड़े
इससे पहले 24 अप्रैल को लंदन में राजपरिवार की सुरक्षा में शामिल 5 घोड़े बेकाबू हो गए थे। वह सुबह-सुबह शहर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए थे। इनमें से कुछ घोड़े घायल भी थे। उनके शरीर से खून निकल रहा था।

घोड़े सेंट्रल लंदन की एल्डविच रोड पर दौड़ रहे थे, जिससे वहां का ट्रैफिक जाम हो गया था। घोड़े एक डबल डेकर बस और कई गाड़ियों से भी टकराए। इसके कारण वे घायल हुए थे। ब्रिटिश सेना बताया था कि बकिंघम पैलेस के पास मौजूद बेलग्रेविया में 7 घोड़ों को रिहर्सल कराई जा रही थी। यह औपचारिक रिहर्सल ट्रूपिंग द कलर सेरेमनी के लिए थी।

सभी घोड़े लाइफ गार्ड्स की टुकड़ी के थे, जो ब्रिटेन के राजपरिवार के सुरक्षा में तैनात रहती है। बेलग्रेविया के पास निर्माण कार्य चल रहा था। ज्यादा शोर के कारण घोड़े घबरा गए थे। तभी 5 घोड़ों ने अपने राइडर्स को झटके से नीचे गिरा दिया और मुख्य सड़क पर दौड़ गए थे। सड़क पर घोड़े कुछ कारों और एक डबल-डेकर बस से टकरा थे, जिससे वे घायल हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.