'स्‍त्री 2' के आगे चारों खाने चित हुई 'खेल खेल में' और 'वेदा', जानिए ओपनिंग डे पर दोनों का हाल

Updated on 16-08-2024 05:55 PM
स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्‍त्री 2' ने जहां ओपनिंग डे पर बंपर कमाई का नया रेकॉर्ड बनाया है, वहीं इसके साथ रिलीज हुई 'वेदा' और 'खेल खेल में' को इस क्‍लैश से तगड़ा नुकसान हुआ है। खासकर, अक्षय कुमार के लिए ऐसा लग रहा है जैसे बॉक्‍स ऑफिस पर उनका बुरा दौर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा। यह दिलचस्‍प है कि एक ओर जहां 'स्‍त्री 2' में उनके सरप्राइज कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं लीड रोल में उनकी 'खेल खेल में' पहले दिन जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा' से भी पिछड़ गई है। यह हाल तब है, जब गुरुवार को 15 अगस्‍त की छुट्टी थी।
हॉलिडे रिलीज के बावजूद 'खेल खेल में' और 'वेदा' की बॉक्‍स ऑफिस पर शुरूआत खराब रही है। दोनों ही फिल्में 'स्‍त्री 2' के आगे घुटनों पर हैं। एक ओर जहां, अमर कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी 'स्‍त्री 2' ने पहले दिन 45.75 करोड़ रुपये के साथ 2024 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रेकॉर्ड बना लिया है, वहीं 'वेदा' और 'खेल खेल में' मिलकर भी 11.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी हैं। ये दोनों ही फिल्‍में सिनेमाघरों में लगभग बराबर (1500-2000) स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.