केजरीवाल का आरोप- भाजपा और कांग्रेस के बीच जुगलबंदी:कहा- मैं राहुल गांधी पर बोलता हूं, तो भाजपा उसका जवाब देती है

Updated on 14-01-2025 02:19 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी उजागर होगी। उन्होंने कहा- मैं जब राहुल गांधी के बारे में बोलता हूं तो उसका जवाब भाजपा की ओर से आता है। दोनों के बीच साझेदारी चल रही है।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में कहा, 'अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी को पेरिस बना देंगे। क्या हुआ? क्या उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया? दिल्ली में प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है।'

केजरीवाल ने X पर जवाब दिया- राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

केजरीवाल का जवाब देते हुए भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा- ‘देश की चिंता बाद में करो, पहले नई दिल्ली सीट बचाओ।’ केजरीवाल विधानसभा में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। दोनों पूर्व CM के बेटे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'बहुत बढ़िया। मैंने राहुल गांधी के बारे में एक लाइन लिखी और भाजपा की तरफ से जवाब आया। देखिए, भाजपा कितनी परेशान है। यह दिल्ली चुनाव शायद कांग्रेस और भाजपा के बीच वर्षों पुरानी साझेदारी को उजागर कर देगा।'

संदीप दीक्षित बोले- शराब घोटाला करना देश बचाना था क्या

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- केजरीवाल को पता ही नहीं देश बचाना क्या होता है। शराब घोटाला देश बचाना था। अय्याशी के महल में रहना देश बचाना था। हर पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को हर जगह हराना क्या देश बचाने का काम था। केजरीवाल का एक काम नहीं है जो इसने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। इन्होंने कांग्रेस के समय के काम को अपना बता दिया।

दीक्षित ने कहा- केजरीवाल पर जो सवाल उठ रहे हैं इन्हें हिम्मत नहीं है कि वे इसका जवाब दें। इतने दिनों से वो कोशिश कर रहा था कि कुछ लोग जो इसके साथ में INDIA गठबंधन में उनको एकजुट करके कांग्रेस के खिलाफ कर दे। जिस दिन वह चुनाव हारेगा उस दिन वह जेल चला जाएगा। ये जो माहौल बना रहे थे कि केजरीवाल किसके साथ है किसके साथ नहीं है उसे राहुल ने स्पष्ट कर दिया।

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित मैदान में a

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिग सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं संदीप दीक्षित दिल्ली में 10 साल CM रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.