केजरीवाल के भागवत से 4 सवाल:पूछा- भाजपा वोट खरीद रही, RSS का समर्थन है? BJP बोली-आप संकल्प लें, झूठे वादे नहीं करेंगे

Updated on 01-01-2025 02:22 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेटर लिखा है। उन्होंने भागवत से 4 सवाल पूछे हैं।

केजरीवाल ने पूछा कि भाजपा नेता पैसे बांट रहे हैं। पूर्वांचली और दलित लोगों के नाम कटवाने का भी प्रयास कर रही है। वोट खऱीद रही है।​​​​ क्या RSS को नहीं लगता कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

इसके जवाब में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने भी केजरीवाल को लेटर लिखा है। उन्होंने केजरीवाल से नए साल पर 5 संकल्प लेने को कहा है।

सचदेवा ने लिखा- उम्मीद है कि नए साल में केजरीवाल झूठ बोलना बंद कर देंगे। वे अपने बच्चों की झूठी कसम नहीं खाएंगे। उन्हें शपथ लेनी चाहिए कि वे देश विरोधी ताकतों से चंदा नहीं लेंगे। दिल्ली की जनता से झूठे वादे नहीं करेंगे।

प्रियंका कक्कड़ बोलीं- भाजपा शाहदरा विधानसभा में पूर्वांचलियों के नाम कटवाना चाहती है

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विशाल भारद्वाज ने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। भाजपा दिल्ली में रहने वाले कई पूर्वांचलियों के वोट काटना चाहती है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा इस साल स्वस्थ राजनीति करेगी। वे केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।

भाजपा का जवाब- केजरीवाल लोकतंत्र और संविधान की हत्या करते हैं

दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाते हैं। देश को बांटने की बात करके लोकतंत्र और संविधान की हत्या करते हैं। दिल्ली की जनता से उन्हें लूटने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की महिलाओं को महिला सम्मान के नाम पर 1 रुपया भी नहीं दिया।

उधर, प्रवेश वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि मेरे पिताजी साहिब सिंह वर्मा ने जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए संस्था बनाई थी। उसके तहत महिलाओं को पैसे बांटे जा रहे थे। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

केजरीवाल ने 3 महीने पहले भी भागवत को चिट्ठी लिखी थी

केजरीवाल ने भागवत को 3 महीने पहले भी लेटर लिखा था। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट तक कई मुद्दों पर सवाल पूछे। केजरीवाल ने लिखा कि वे देश के मौजूदा हालात से बहुत चिंतित हैं और भाजपा सरकार की नीतियों को देश के लिए हानिकारक मानते हैं। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.