सैफ अली खान और बच्चों संग होली मनाने निकलीं करीना कपूर, पर एयरपोर्ट पर बेबो नहीं इस लड़के पर ठहर गईं नजरें

Updated on 13-03-2025 03:08 PM
14 मार्च को होली है, और एक दिन पहले ही करीना कपूर फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। साथ में पति सैफ अली खान और बेटे-जेह और तैमूर भी थे। जहां तैमूर ने पापा सैफ का हाथ पकड़ा हुआ था, वहीं जेह अपनी नैनी की गोद में थे। मुंबई एयरपोर्ट से फैमिली का वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में हैं। लेकिन इस वीडियो में करीना एंड फैमिली से ज्यादा चर्चा एक लड़के की हो रही है, जो बेबो को देख शरमा गया और मुस्कुरा दिया।
सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स पहने करीना ने जैसे ही गॉगल्स लगाए एयरपोर्ट पर एंट्री की, तो बराबर में ही एक लड़का खड़ा था। उसने जब करीना को हैलो बोला, तो एक्ट्रेस ने भी जवाब दिया। इस पर वह लड़का शरमा गया। यूजर्स ने इसी पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया और कहा कि किस-किसने इसके एक्सप्रेशन नोटिस किए

यूजर्स बोले- करीना अच्छे मूड में हैं

वहीं, यूजर्स ने करीना के अच्छे मूड की तारीफ की। उनका कहना था कि करीना आजकल अच्छे मूड में हैं। खासकर सैफ पर हमले के बाद से वह बेहद शांत हो गई हैं, और सभी से मुस्कुराकर मिलती हैं।

कहां होली मनाएंगे सैफ और करीना?

होली से एक दिन पहले ही करीना और पूरी फैमिली मुंबई से बाहर रवाना हो गई। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार करीना और सैफ होली कहां मना रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स हैं कि हर बार की तरह वो इस बार भी होली पटौदी में मनाएंगे, लेकिन कुछ में दावा किया जा रहा है कि करीना और सैफ होली सेलिब्रेशन के लिए बाहर जा रहे हैं।

हमले के बाद से एहतियात बरत रहे सैफ-करीना

मालूम हो कि जनवरी 2025 में सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। एक्टर की सर्जरी करनी पड़ी थी। तभी से सैफ अपनी सुरक्षा को लेकर एहतियात बरत रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.